BJP News: सभी जिलों में 25 दिसंबर को अटल जयंती पर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर होगी संगोष्ठी, लगेगी प्रदर्शनी।
न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता
Ranchi: प्रदेश भाजपा अटल की 100वीं जयंती वर्षगांठ को शताब्दी वर्ष के रूप में मनाएगी। उक्त बातें भाजपा प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू ने मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कही। श्री साहू ने ने कहा कि भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी को झारखंड की जनता युगों तक याद रखेगी। झारखंड अलग राज्य यह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की ही देन है। कहा कि श्रद्धेय अटल जी एक राजनेता ही नहीं बल्कि प्रखर वक्ता और कवि थे। जिनकी कविताएं जन जन को प्रेरित करती हैं।
वे सदैव अजात शत्रु बने रहे सांसद ने कहा कि राजनीति के क्षितिज में वे सदैव अजात शत्रु बने रहे। विपक्षियों ने भी उनके संबोधन को हमेशा ध्यान से सुना। श्रद्धेय अटल जनसंघ और भाजपा के संस्थापक रहे। उन्होंने अपने अथक परिश्रम से एक विशाल संगठन खड़ा किया। उन्होंने गांव, गरीब, किसान, पिछड़ा सभी को मुख्यधारा में जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से गांवों को मुख्यधारा से जोड़ा। स्वर्णिम चतुर्भुज योजना, सर्वशिक्षा अभियान, पोखरण परीक्षण जैसे अनेक कल्याणकारी और ऐतिहासिक कार्य से नई पीढ़ी को परिचित कराने केलिए भाजपा शताब्दी वर्ष में कार्यक्रम करेगी।
25 दिसंबर को राज्य के सभी बूथों पर अटल किए जाएंगे याद
साहू ने कहा कि कल 25 दिसंबर को राज्य के सभी बूथों पर अटल जी के चित्र पर कार्यकर्ता पुष्पांजलि करते हुए उन्हें याद करेंगे। सभी जिलों में संगोष्ठी का आयोजन होगा। प्रदेश कार्यालय में अटल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी जी करेंगे। प्रेसवार्ता में प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक व प्रवक्ता अजय साह उपस्थित थे।