BJP Demonstration : भाजपा का जिला मुख्यालय पर आक्रोश प्रदर्शन, हेमन्त सरकार हर मोर्चे पर विफल

BJP Demonstration : उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के खिलाफ आपत्तिजनक वर्ता करने व हेमंत सोरेन के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ में गुरूवार को बोकारो भाजपा ने जिला मुख्यालय पर किया आक्रोश प्रदर्शन।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro : देश के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के खिलाफ आपत्तिजनक वर्ता करने व हेमंत सोरेन के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ में गुरूवार को बोकारो भाजपा की ओर से जिला मुख्यालय पर आक्रोश (BJP Demonstration) प्रदर्शन किया गया।
प्रदेश भाजपा की ओर से राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया गया। चास चेक पोस्ट स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस प्रतिमा के समीप भारी संख्या में चास बोकारो के नेता व कार्यकर्ता जुटे। यहां से पैदल मार्च करते और हेमंत सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जिला मुख्यालय पहुंचे। जहां जोरदार प्रदर्शन किया गया।
मुख्य गेट पर सभा आयोजित
आक्रोश प्रदर्शन के मद्देनजर समाहरणालय के मुख्य गेट को बंद कर दिया गया था। पार्टी के नेता व कार्यकर्ता मुख्यगेट पर बैठ गये। और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मुख्य गेट के सामने सभा आयोजित की गयी। जिसका अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ने की। संचालन महामंत्री संजय त्यागी ने किया। सभा के बाद सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के राज्यपाल के नाम के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा।

उपराष्ट्रपति पर टिप्पणी देश का अपमान
पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल ने कहा उपराष्ट्रपति पर टिप्पणी देश का अपमान है। विपक्ष की मानसिकता इससे पता चलता हैं। राज्य में हेमन्त सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई हैं। जब से राज्य सरकार बनी राज्य की स्थिति बदहाल हो गई। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष भरत यादव ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जिला मुख्यालय पर पार्टी की ओर से विरोध दर्ज किया जा रहा है। 

युवाओं की आवाज उठाई थी सदन में
वक्ताओं ने कहा कि झारखंड विधानसभा में विरोधी दल के मुख्य सचेतक बिरंची नारायण, सचेतक जेपी पटेल व विधायक भानुप्रताप शाही को बर्खास्त इसलिए किया गया कि इन्होंने युवाओं की आवाज सदन में उठाई थी। अगर जनहित मुद्दों को सदन में उठाना अपराध है तो विपक्ष के सभी विधायक अपराध करने को तैयार हैं। वक्ताओं ने कहा कि चार साल हो गएं, सरकार के न तो नियोजन नीति बनी न ही स्थानीय नीति। किसान, युवा, महिला, पारा शिक्षक, आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका आज वादाखिलाफी के विरोध में सड़क से लेकर सदन तक अपना विरोध दर्ज कर रही है। भाजपा के विधायक सदन पर सरकार द्वारा किए गये वादों पर आवाज उठाती हैं तो उन्हें बर्खास्त कर किया जाता हैं। राज्य में हिटलर शाही की सरकार।

प्रदर्शन में इन्होंने लिया हिस्सा
प्रदर्शन में मुकुल ओझा, आरती राणा, दिलीप श्रीवास्तव, कमलेश राय, अनिल स्वर्णकार, लीला देवी, अर्चना सिंह, सुरेंन्द्र राज, जयदेव राय, अशोक कुमार पप्पू, विक्रम पांडेय, गौर रजवार, जयनारायण मरांडी, माथुर मंडल, विनय आनंद, महेंद्र राय,विश्वनाथ दत्ता, राघवेंद्र उपाध्याय, मुकेश राय, विनोद महतो, रामलाल सोरेन, तारा शाह, चितरंजन साव, फटिक दास, आरएन ओझा, हरे राम मिश्रा, के के बोराल, सुजीत चक्रवर्ती, अनिल सिंह, बैधनाथ प्रसाद, संजय प्रसाद, राजीव चौबे,अशोक शर्मा, पंचानन महतो, उषा देवी,सुनीता देवी,बबिता देवी,रीना एक्का,सीमा देवी, राधा देवी, संजू देवी, सरिता देवी, चिंता देवी, निशा देवी, धर्मेंद्र महथा, द्वारिका मुन्ना सहित भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *