Bokaro: भाजपा की नजर लोकसभा चुनाव व डुमरी विधानसभा उप चुनाव पर, लक्ष्य हासिल करने के लिए शुरू कर दें तैयारी
सार
•बोकारो जिले के नावाडीह प्रखण्ड के ऊपरघाटऊपरघाट भाजपा मंडल कार्य समिति की बैठक।
•पूर्व सांसद ने मिशन 2024 को लेकर कार्यकर्ताओं को दिया गया मूल मंत्र।
• बोकारो जिले में तीन नए प्रखंड बनाने के प्रस्ताव पर चर्चा।
न्यूज़ इंप्रेशन, संवाददाता
Bokaro: बोकारो जिले के नावाडीह प्रखण्ड के ऊपरघाट अंतर्गत कंजकिरो पंचायत के पिलपिलो सामुदायिक भवन में भाजपा ऊपरघाट मंडल कार्य समिति की बैठक हुई। इस मौके पर मुख्य रूप से गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय सहित अन्य मौजूद थे। सांसद ने कहा पार्टी कार्यकर्ताओं का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि आपस में मिल जुल कर कार्य करें व पूरी मजबूती के साथ अगामी लोकसभा चुनाव व डुमरी विधानसभा उप चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। पूर्व सांसद ने मिशन 2024 को लेकर कार्यकर्ताओं को मूल मंत्र दिया। महिला सशक्तीकरण को लेकर ऊपरघाट के सभी शक्ति केन्द्रों में महा जन संपर्क अभियान चलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 9 वर्षों के विकास कार्यों को घर घर जाकर बताने का काम करें। धरातल पर उतारे गए योजनाओं से जन जन को अवगत कराएं।
तीन प्रखंड बनाने पर जोर
बैठक में अलग नये प्रखंड बनाने पर ज़ोर शोर से चर्चा की गई। आगामी लोकसभा और विधानसभा में नावाडीह के ऊपर घाट, गोमिया के महुआटांड़ और कसमार के खैराचातर को प्रखंड बनाने के लिए भाजपा पहल करेगी। इस प्रस्ताव पर अपनी सहमति जताई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रामचंद्र महतो ने की। संचालन भाजपा युवा नेता सुरेश कुमार महतो ने किया।
एकजुट अपने लक्ष्य को पूरा करें
भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री निर्मल महतो ने कहा कार्यकर्ता बूथ स्तर से लेकर मंडल स्तर तक एकजुट अपने लक्ष्य को पूरा करें। आगे उन्होंने नेताओं को आडे हाथों लेते हुए कहा कि आज देश का सच्चे सेवक खेत में काम करने वाला मजदूर और किसान, वार्डर में लड़ने वाला देश सेवक व समाज सेवक हैं। उन्होंने अभियान में नये लोगों को जोड़ने को कहा।
इन्होंने लिया हिस्सा
भाजपा महामंत्री दशरथ महतो, तेलों मंडल प्रभारी कार्य समिति सदस्य राणविजय सिह, गौरी शंकर महतो, भैरो महतो, एसटी मोर्चा गिरिडीह जिला प्रभारी फूल चंद किस्कू, भाजपा ऊपरघाट मंडल अध्यक्ष किशोर कुमार महतो, किसान मोर्चा महामंत्री विश्वनाथ महतो, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष बाल गोविंद महतो, एसटी मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य जानकी कोडा, मंडल महामंत्री उदय प्रसाद अग्रवाल, भाजपा ऊपरघाट युवा मोर्चा नेता मनोज कुमार महतो, युवा मोर्चा महामंत्री कुंदन साव, सुजित कुमार सिंह, मंडल उपाध्यक्ष भागीरथ महतो, महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा देवी, दिलीप तुरी, राजेश गिरी, राम किशुन महतो, गोविन्द किस्कू, बिहारी मरांडी, विनोद कुमार साव, सुखदेव महतो, चोलेशवर महतो, नंदलाला मुंडा, टेक लाल महतो, ममता कुमारी, सुनिता देवी, राधा देवी, हीरा मनी देवी, कांती देवी, देवंती देवी सहित अन्य मौजूद थे।