Birth Anniversary Of Pandit Deendayal : पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर पूर्व सांसद रविंद्र पाण्डे ने कहा वे एक दार्शनिक, पत्रकार व चिंतक थे 

Birth Anniversary Of Pandit Deendayal : बोकारो जिले के बेरमो अनुमण्डल के बोकारो थर्मल स्थित भाजपा कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती समारोह मनाया गया। सेवा पखवारा के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया।

न्यूज़ इंप्रेशन, संवाददाता 

Bokaro : बोकारो जिले के बेरमो अनुमण्डल के बोकारो थर्मल स्थित भाजपा कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती ( Birth Anniversary Of Pandit Deendayal) समारोह मनाया गया। समारोह का उद्घाटन गिरिडीह के पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पाण्डे, बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल, बेरमो प्रमुख गिरजा देवी व भाजपा बोकारो अध्यक्ष भरत यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और दीप प्रज्जवलित कर किया।
समारोह को सम्बोधित करते हुए पूर्व सांसद ने कहा कि पंडित दीनदयाल का संदेश था कि अवसरवाद से राजनीति के प्रति लोगों का विश्वास खत्म होता जा रहा है। वे एक दार्शनिक, पत्रकार, चिंतक के साथ समर्पित संगठनकर्ता थे। उनके विचारों व आदर्शो पर चलकर ही समाज को मजबूत बनाया जा सकता है। जिलाध्यक्ष भरत यादव ने कहा कि दीनदयाल के सोच का असर भारतीय जनता पार्टी के कार्यो में दिखाई पड़ता है। उन्होंने अपने कार्यो व विचारों से लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया।
17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक चलेगा पखवारा
पंडित दीनदयाल की जंयती पर 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक सेवा पखवारा चलाया जायेगा। इसी के तहत 25 सितंबर को भाजपा कार्यालय में निःशुल्क स्वास्थ्य का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ उषा सिंह ने लोगों की स्वास्थ्य जांच की। इनके बीच निःशुल्क दवा का वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सीमा देवी, अनीता देवी, भैरो महतो, संजय प्रसाद, संजय सिंह सहित अन्य लोगों का योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *