Bokaro : पुण्यतिथि पर याद किए गए धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा, बिरसा के सपनों का झारखंड के लिए हूलगुलान की जरूरत
सार
• नया मोड़ स्थित बिरसा चौक पर धरती आबा बिरसा मुंडा की मनाई गई 123वीं पुण्यतिथि।
•पाहन रामचंद्र बिरूवा ने आदिवासी रीति-रिवाज से की पूजा अर्चना।
• सामाजिक व राजनीतिक संगठनों के लोगो ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण।
न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता
Bokaro: बोकारो जिले में शहर से गांव तक सामाजिक, राजनीतिक सहित अन्य संगठन के लोगों ने धरती आबा बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि मनाई। भगवान बिरसा मुंडा समिति ने नया मोड़ बिरसा चौक पर धरती आबा बिरसा मुंडा की 123वीं पुण्यतिथि मनाई गई। पाहन रामचंद्र बिरूवा ने आदिवासी रीति-रिवाज से पूजा अर्चना की एवं सभी सदस्यों ने उनके चरणों में पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मौके पर समिति के अध्यक्ष योगो पूर्ती ने कहा कि धरती आबा बिरसा मुंडा स्वतंत्रता आंदोलन को तेज धार देने के साथ-साथ आदिवासी समाज के हितों की रक्षा के लिए सदैव संघर्षरत रहे।
योगदान हमेशा रहेगा स्मरणाीय
पूर्ती ने कहा कि देश के लिए उनका योगदान हमेशा स्मरणाीय रहेगा। आज का दिन झारखंड के इतिहास में जल, जमीन और जंगल पर अपने परंपरागत अधिकार को कायम रखने के लिए शहादती संघर्ष की याद दिलाता है। आगे कहा कि झारखंड के शहीदों के हूल और उलगुलान से छोटनागपुर में सीएनटी एक्ट 1908, संताल परगना में एसपीटी एक्ट 1949 और कोल्हान में विलकिंस रूल 1837 मिला। हूल और उलगुलान की परिभाषा अब बदल दी जा रही है। जमीन के दस्तावेजों में भारी छेड़छाड़ हो रहा है। खतियान से जमीन का प्लॉट ही गायब कर दिया जा रहा है। सीएनटी-एसपीटी एक्ट की दाजियां उड़ाई जा रही है।
एकजुट होकर हूलगुलान करने की जरूरत
बिरसा के सपनों को साकार करने के लिए हमें एक जुट हो फिर एक बार हूलगुलान करने की जरूरत है। वहीं समिति द्वारा बिरसा बासा स्थित बिरसा-आंबेडकर प्रतिमा स्थल पर भी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर नमन किया। कार्यक्रम के बाद विगत दिन चास प्रखंड के चौरा में अपनी जमीन के लिए जन गंवाने वाले सुरेश मुर्मू के शहादत पर शोक व्यक्त किया गया। मौके पर संजू समानता, संजय गगराई, शांति सोरेन, अधिवक्ता रंजित गिरी, मनोज हेंब्रम, रामदयाल सिंह, देवला टुडू, सुशांत मुंडा, मनीष मुंडा, रेंगो बिरुवा, चंद्रकांत पुर्ती, वीर सिंह हंसदा, आकाश समद, संजय कुमार, भीमसेन, शंभू कुमार, अदीप कुमार, प्रेमनाथ पासवान, राम बाबू, संजीव कुमार, दीपिका कुमारी, महावीर कुमार, पानबाबू सोरेन, झरीलाल पात्रा, मास्टर मुंडा, राजकुमार मांझी, लागू मांझी आदि मौजूद थे।
बिरसा मुंडा का सपना साकार करेगा आजसू
नावाडीह प्रखंड उपरघाट गोनियाटो पंचायत में आजसू पार्टी पंचायत कमेटी ने गोनियाटो मोड़ पर भगवान बिरसा मुंडा का शहादत दिवस मनाया। आजसू पार्टी के केंद्रीय मुख्यालय सचिव टिकैत कुमार महतो उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष रामकुमार मरांडी संचालन पंचायत अध्यक्ष महेंद्र महतो ने किया। सचिव ने कहा कि जननायक भगवान बिरसा मुंडा के रास्ते हम झारखंडियों को चलने की आवयश्कता है, तभी झारखण्ड राज्य के शोषित और वंचित वर्ग के लोगों का कल्याण हो सकता है। भगवान बिरसा मुंडा का सपना साकार करेगा। मौके पर आजसू नेता जितेंद्र महतो, आजसू छात्र संघ अध्यक्ष खेमलाल महतो, सोशल मीडिया प्रभारी संतोष उजागर, गणपत महतो, चुरामन महतो, कपिल तुरी, धनेश्वर महतो, दिनेश कुमार महतो, रतिराम मुर्मू, रामचंद्र महतो, सुनील मरांडी, कुलदीप विश्वकर्मा, उमेश महतो, शलेश बाबू, विजय कुमार, भुनेश्वर महतो, अनिल रविदास, संजीत पटेल, कैलाश नायक तैयबा अंसारी, विनय कुमार अरुण कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।