Bhagalpur Crime News: केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद की बहन के घर खूनी खेल, दो भांजे ने एक दूसरे को मारी गोली, एक भाई की मौत, दूसरे की हालत नाजुक

Bhagalpur Crime News: भागलपुर जिला अंतर्गत नवगछिया के परबत्ता थाना अंतर्गत जगतपुर का है। जहां भाई ने ही अपने सगे भाई को ताबड़तोड़ गोली चलाकर मार डाला। दोनों केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय के हैं भांजे।

 

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता
Bhagalpur: बिहार के भागलपुर में फिर एक बार गोलीबारी की घटना सामने आई है, एक तरफ जहां पुलिस प्रशासन अपराध पर नकेल कसने के लिए कई तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। वहीं दूसरी ओर यहां के मन बढ़े लोग बेखौफ व बेलगाम है। मामला भागलपुर जिला अंतर्गत नवगछिया के परबत्ता थाना अंतर्गत जगतपुर का है। जहां भाई ने ही अपने सगे भाई को ताबड़तोड़ गोली चलाकर मार डाला।

पानी विवाद को लेकर दो भाईयों में हुआ अनबन
बताया जा रहा है पानी विवाद को लेकर विश्वजीत और जयजीत दोनों भाई में अनबन हो गया। और यह बड़ा रूप अख्तियार कर लिया। आपसी विवाद में एक भाई ने दूसरे भाई को गोली मार दी। इस मामले को सुलझाने के लिए जब उसकी मां चिना देवी बीच में आई तो वह भी घायल हो गई। दोनों भाई के बीच फायरिंग का मामला अब हाई प्रोफाइल बन गया है। फायरिंग में विश्विजीत की मौत हो गई है। जयजीत को भी गोली लगी है, वह बुरी तरह घायल है। जिसका इलाज भागलपुर के निजी अस्पताल में चल रहा था। गंभीर स्थिति के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया। दोनों गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के भांजा है। परबत्ता थाना के जगतपुर में गुरुवार के अहले सुबह सप्लाई वाले नल पर पानी भरने को लेकर हुए विवाद में गोली चली। गोली लगने से विश्वजीत यादव उर्फ विकल यादव की मौत हो गई। जबकि गोली लगने से पूर्व मुखिया जयजीत यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। लगभग चार राउंड गोली चलने की बात बताई जा रही है।
दोनों को निजी नर्सिंग होम में कराया गया भर्ती
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गुरुवार सुबह सप्लाईवाले नल से विश्वजीत यादव पानी भर रहा था, जिसका जयजीत यादव ने विरोध किया। उसने कहा कि नल हमारा है, हम पानी नहीं भरने देंगे। इसी बात पर दोनों में तू-तू मैं-मैं के बाद बहस होते-होते लड़ाई शुरू हो गई। उसके बाद विश्वजीत यादव ने जयजीत यादव को गोली मार दी। गोली लगने से बौखलाए जयजीत यादव ने विश्वजीत को गोलियों से छलनी कर दी। घटना के बाद दोनों को भागलपुर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने जांच के बाद विश्वजीत यादव को मृत घोषित कर दिया। वही जयजीत यादव को इलाज चल रहा है। 

घायल पूर्व मुखिया जयजीत का रहा है अपराधिक इतिहास
वरीय पुलिस पदाधिकारी ने भागलपुर जाकर घायलों से पूछताछ की। घायल मुखिया जयजीत यादव का अपराधिक इतिहास रहा है। उस पर हत्या के कई मामले दर्ज हैं। मृतक केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद यादव के रिश्तेदार बताए जाते हैं। दोनों परिवार के बीच वर्षों से विवाद चल रहा है। पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है। नजदीकी सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही रेंज आईजी विवेक कुमार ने नवगछिया एसपी को हालात का जायजा लेकर सुरक्षा के सभी उपाय करने के निर्देश दे दिए हैं।

एफएसएल की टीम जांच में जुटी
नवगछिया व परवत्त पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं, एफएसएल की टीम भी पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं मृतक की पत्नी मनीषा ने बताया कि मामला जमीन विवाद का बरसों से चला चला रहा है। आज का छोटा विवाद बड़ा रूप ले लिया। उसने बताया कि यह विवाद रात में भी हुआ था। मेरे दो दो बच्चे हैं अब कैसे रखूँगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *