Bokaro : बोकारो जिले के कसमार के बगियारी विद्युत सबस्टेशन में पिस्टल का भय दिखा कर्मियों को बंधक बनाकर लूटने का प्रयास
Bokaro : बोकारो जिले के कसमार थाना क्षेत्र के बगियारी विद्युत सबस्टेशन में खराब पड़े 5 एमवीए के ट्रांसफार्मर से कीमती पुर्जों को लूटने आये बदमाश, पुलिस पेट्रोलिंग को देख भागने में रहे सफल। घटनास्थल से पुलिस ने किया दो वाहन सहित अन्य सामान बरामद।
न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता
Bokaro : बोकारो जिले के कसमार थाना क्षेत्र के बगियारी विद्युत सबस्टेशन में बुधवार रात्रि को खराब पड़े 5 एमवीए के ट्रांसफार्मर से कीमती पुर्जों को लूटने आये बदमाश पुलिस पेट्रोलिंग को देख भागने में सफल रहे। हालांकि पुलिस ने बदमाशों के दो वाहन, गैस कट्टर व बड़ा सब्बल बरामद किया है।
बताया जाता है कि रात्रि पाली में ड्यूटी कर रहे विद्युत कर्मी कन्हाई गोसाईं व सुबोध कुमार महतो को पिस्टल व रिवाल्वर का भय दिखाकर बंधक बनाया। इसके बाद 5 एमवीए के खराब पड़े ट्रांसफार्मर के अंदर के कीमती पुर्जों को निकालने के लिए निचले हिस्से को गैस कट्टर से काट रहे थे। उसी समय पुलिस पेट्रोलिंग के वाहन को देख भाग खड़े हुए ये। प्राप्त सबूतों के आधार पर पुलिस को बदमाशों तक पहुंचने में सफलता मिलने में आसानी होगी।
7-8 की संख्या में थे बदमाश
सबस्टेशन में रात्रि ड्यूटी पर तैनात कन्हाई गोसाईं व सुबोध महतो ने बताया कि 7-8 की संख्या में पंहुचे बदमाशों ने उन्हें आवाज देकर गेट खोलवाया और दोनों कर्मियों को कुर्सी के सहारे गमछे को फाड़कर उससे बांध दिया। उसके बाद ट्रांसफारमर में उपर वाले पार्ट्स को खोलकर गिरा दिया। गैस कट्टर के जरिए ट्रांसफार्मर को काटने लगे। इस बीच मंजूरा की ओर से आर रही कसमार पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी को दूर में खड़ी वाहन पर नजर पड़ी। सामने जाकर देखा तो नंबर प्लेट गोबर से पोत दिया गया था। अन्दर खाने पीने के सामान दिखा। टार्च मारने पर कुछ दूर में और एक पिकअप वाहन दिखा। किसी बदमाश ने ट्रांसफार्मर काट रहे लोगों को सूचना दी और सभी भागने में सफल रहे। पुलिस अनुसंधान में जूट गई है। डकैत हजारीबाग जिले के बताएं जा रहे हैं। मालूम हो कि इससे पूर्व भी सबस्टेशन में दो बार चोरी की घटनाएं हो चुकी है।