Asian Women’s Hockey Championship Trophy: एशियाई महिला हॉकी चैंपियनशीप का अनवारण व प्रदर्शनी जिला परिषद सभागार में बोकारो डीसी व एसपी ने किया। चैंपियनशिप की ट्रॉफी आगामी 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है रांची में।
न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता
बोकारो : एशियाई महिला हॉकी चैंपियनशीप का अनवारण व प्रदर्शनी मंगलवार को जिला परिषद सभागार में किया गया। ट्रॉफी का अनावरण बोकारो उपायुक्त कुलदीप चौधरी व पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक ने संयुक्त रूप से किया। मालूम हो झारखंड की राजधानी रांची में पहली बार एशियाई महिला हॉकी चैंपियनशिप की ट्रॉफी आगामी 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है। प्रतियोगिता में भारत के साथ जापान, चीन, कोरिया मलेशिया व थाईलैंड के महिला खिलाड़ी शामिल हो रहीं हैं।
ट्रॉफी का टूर 24 जिलों में इस संदर्भ में हॉकी झारखंड के निर्देशानुसार एशिया ट्रॉफी का टूर राज्य के सभी 24 जिलों में आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में 17 अक्टूबर को बोकारो में यह प्रदर्शनी लगाई गई। इस अवसर पर पर उप विकास आयुक्त कीर्तीश्री जी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल भारती, विशेष कार्य पदाधिकारी कुमार कनिष्क, जिला खेल पदाधिकारी हेमलता सहित विभिन्न खेल संगठनों के अध्यक्ष,सचिव व हॉकी खिलाड़ी उपस्थित थे।