Alumni 1994 Milan Samaroh: बीएसएल प्लस टू सेक्टर 6 उवि के 1994 बैच के पूर्ववर्ती छात्र ने किया दूसरा मिलन समारोह का आयोजन कर हुए भावुक

Alumni 1994 Milan Samaroh: सेक्टर पांच स्थित आइएमए हॉल में रविवार को बीएसएल प्लस टू सेक्टर 6 उच्च विद्यालय के 1994 बैच के पूर्ववर्ती विद्यार्थियों का दूसरा मिलन समारोह हुआ.

 

न्यूज, इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro: बोकारो के सेक्टर पांच स्थित आइएमए हॉल में रविवार को बीएसएल प्लस टू सेक्टर 6 उच्च विद्यालय के 1994 बैच के पूर्ववर्ती विद्यार्थियों का दूसरा मिलन समारोह हुआ. जिसकी अध्यक्षता फौजी अशोक कुमार सिंह ने की। संचालन लालजीत प्रसाद ने किया. वक्ताओं ने कहा कि 31 वर्ष के दौरान दूसरा मिलन हो रहा है. विभिन्न पदों में रहते हुए हमसब देश की सेवा में व्यस्त है. हर साल एक-दूसरे से मिलने का मौका व बहाना ढूढने की जरूरत है. बैच के जो साथी किसी कारणवश जिंदगी के जदोजहद से जूझ रहे हैं. उनके साथ खडा होने का संकल्प लेने का समय है. समय बदलते रहेगा, लेकिन हमसभी को अपनी दोस्ती नहीं बदलनी है. एक-दूसरे के सुख-दु:ख में सहयोगी बनकर खडा रहा है. एक कोष का निर्माण करना है, जिससे जरूरतमंद दोस्तों की मदद की जा सके. स्कूल के वक्त बिताये गये खट्टी-मिट्टी यादों को एक दूसरे के साथ साझा किया. समाजहित में कार्य करने का संकल्प भी लिया. आयोजन में अंबिका कुमार, संजीत कुमार सिन्हा, सुधांशु, निर्भय कुमार, रवींद्र गुप्ता, संतोष गुप्ता, लालजीत, ज्ञान प्रकाश चौबे, अशोक कुमार, रामबचन, अंजनी कुमार, डॉ कुमुद, दीनकर शरण, आईडी, अरुण कुमार, जयंत कुमार, मणि भूषण दर्जनों विद्यार्थी शामिल हुए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *