Bokaro Crime News: चास मु पुलिस पर ग्रामीणों ने किया पथराव, थाना प्रभारी व एक जवान को लगी चोट 

Bokaro Crime News: चास मु पुलिस पर ग्रामीणों ने किया पथराव, थाना प्रभारी व एक जवान को लगी चोट 

 

Bokaro Crime News: पुपुनकी आश्रम जा रहे श्रद्धालुओं को ग्रामीणों के रोकने पर हुई विवाद,चास मु पुलिस पर ग्रामीणों ने किया पथराव, स्थानीय ग्रामीण और आश्रम के बीच पहले से चल रहा है जमीन विवाद। 

न्यू इंप्रेशन, संवाददाता 

Bokaro: बोकारो के चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पुपुनकी आश्रम जाने वाले रास्ते पर रविवार को शाम पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प हो गया.प्राप्त जानकारी के अनुसार द मल्टीवर्सिटी स्वावलंबी विद्यापीठ पुपुनकी आश्रम में 29 दिसंबर से 7 जनवरी तक अखण्डमण्डलेश्वर श्रीश्री स्वामी स्वरूपानंद परमहंस देवजी एवं श्री श्री संहिता देवी के अखिल भारतीय जन्मोत्सव के साथ स्वर्ण जयंती समारोह का नौ दिवसीय भव्य धार्मिक–सांस्कृतिक आयोजन होना है। जिसको लेकर श्रद्धालु आश्रम पहुंच रहे है। कुछ लोगों ने आश्रम जा रहे श्रद्धालुओं का गाड़ी रोक दिया और आश्रम जाने से रोका. जिसको सूचना स्थानीय थाना को मिलने पर थाना प्रभारी प्रकाश कुमार मंडल दल बल के साथ पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। इसी बीच कुछ लोग उग्र हो गए और पुलिस के उलझ गए और पथराव करने लगे। जिससे थाना प्रभारी और अन्य एक जवान घायल हो गए। साथ ही पुलिस की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि आश्रम जाने वाले सड़क किनारे कुछ ताड़ी बेचने का काम करते है। उनलोगों को सड़क किनारे से हटकर जंगल के अंदर ताड़ी बेचने को कहे थे। जिसके कारण लोग आक्रोशित होकर पुलिस पर हमला किए है। घटना के बाद चास डीएसपी प्रवीण कुमार सिंह सहित चास थाना , चीराचास , पिंड्राजोरा चास मु और बनगड़िया थाना की पुलिस सहित अतिरिक्त पुलिस बल घटना पहुंचे। पूरा क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है डीएसपी ने कहा कि पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही है। पुलिस पर पथराव करने वाले उपद्रवियों की पहचान करने में जुटी हुई है। कहा वर्तमान में स्थिति सामान्य है। और जब तक आश्रम का कार्यक्रम चलेगा पूरे क्षेत्र में पुलिस की नजर बनी रहेगी। साथ ही अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है।

कुछ महीनों से चल रहा है विवाद 

कुछ महीना पूर्व से स्थानीय ग्रामीण और पुपुनकी आश्रम के बीच जमीन अतिक्रमण को लेकर विवाद चल रहा है। जिसको लेकर ग्रामीणों ने जनसभा भी किया था। जिला प्रशासन से आश्रम की जमीन की जांच की मांग भी की है। ग्रामीणों का कहना था कि आश्रम प्रबंधन द्वारा गांव के रास्ता को रोका गया है और सरकारी जमीन का अतिक्रमण भी किया गया है। जिसका जांच संबंधित अधिकारी द्वारा किया जा रहा है। जनसभा के दौरान कई वक्ताओं ने कहा था कि अगर ग्रामीणों का रास्ता बंद होगा तो हमलोग भी आश्रम का रास्ता बंद करेंगे। सोमवार से आश्रम का कार्यक्रम शुरू है और पूरे देश के विभिन्न क्षेत्र से लोग पहुंचेंगे। पुलिस पदाधिकारी पूरे मामले की जांच में जुटे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *