Jayant kidnapping Murder Case: अपहृत जयंत का पुलिस ने गिरिडीह के जलेबिया घाटी जंगल से शव किया बरामद, आरोपी विनोद सहित अन्य गिरफ्तार

Jayant kidnapping Murder Case: छह दिन बाद पुलिस ने गिरिडीह के जलेबिया घाटी जंगल से जयंत का शव किया बरामद, दूसरा नामजद आरोपी मुकेश राय पुलिस पकड से दूर।

 

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता 

Bokaro: बोकारो के हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर 8 से बीते 10 दिसंबर 2025 को अपहृत जयंत सिंह का शव बोकारो पुलिस ने छह दिन बाद सोमवार को बरामद कर लिया। शव को गिरिडीह जिला के पीरटांड जंगल (जलेबिया घाटी) से बरामद किया गया। नामजद आरोपी विनोद कुमार के निशानदेही पर शव बरामद किया गया। बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि जयंत के परिवार से मिली लाश की पहचान करायी जायेगी। गिरफ्तार आरोपी विनोद कुमार को पुलिस हिरासत में सेक्टर 9 हरला थाना में रखा गया है। घटना के संबंध में उससे पूछताछ की जा रही है। एक अन्य नामजद आरोपी सेक्टर 8 निवासी मुकेश राय पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

भुनेश्वर से विनोद की हुई गिरफ्तारी 

बोकारो पुलिस ने विनोद को रविवार की देर रात ओडिसा के भुनेश्वर में ठिकाना लिये एक होटल से गिरफ्तार किया। उसे सड़क मार्ग से बोकारो ले आया गया। इसके बाद सोमवार को बोकारो पुलिस विनोद को लेकर नावाडीह थाना पहुंची। जिससे लंबी पूछताछ की गई।पूछताछ के बाद विनोद की निशानदेही पर पुलिस ने गिरिडीह के पीरटांड जंगल से जयंत के शव को बरामद किया।

क्या है पूरा घटनाक्रम 

हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर आठ निवासी जयंत सिंह 10 दिंसबर की रात अपने आवास के नीचे से गायब है। जयंत की पत्नी अमृता सिंह ने 11 दिसंबर को इस संबंध में हरला थाना में एक प्राथमिक दर्ज कराई। दर्ज प्राथमिकी में सेक्टर 8 निवासी मुकेश राय और सेक्टर 6 विनोद कुमार पर अपने पति के गायब करने का आरोप लगाया है। हरला थाना में मामला दर्ज किया गया है। पत्नी ने कहा था कि आठ दिसंबर को विनोद कुमार ने उनके पति को मोबाइल पर धमकी दी थी। इसका ऑडियो वायरल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *