Ranchi: गण्यमान्य समाज संगठन का प्रथम राज्य सम्मेलन का आयोजन गुरूवार को रांची रिंग रोड़ दलादली चौक स्थित वैंक्वेट हॉल में किया गया। डॉ कमल ने कहा—संविधान प्रत्येक व्यक्ति को बोलने, व जीने का समान अधिकार है देता।
न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता Ranchi: गण्यमान्य समाज संगठन का प्रथम राज्य सम्मेलन का आयोजन गुरूवार को रांची रिंग रोड़ दलादली चौक स्थित वैंक्वेट हॉल में किया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि भारत सरकार के कानून मंत्रालय के अवर सचिव डॉ कमल कुमार, विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रिंसिपल जिला न्यायधीश महेंद्र प्रसाद सिंह थे। जिसकी अध्यक्षता झारखंड बिहार, पश्चिम बंगाल के प्रभारी कुशवाहा मदन मोहन महतो ने की। भगवान बुद्ध व अशोक सम्राट की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर सम्मेलन की शुरूआत की गयी। डॉ कमल ने कहा कि समाज में समानता लाने के लिए संविधान ने हमारे देश के नागरिकों को जाति, लिंग, धर्म, जन्म, स्थान आदि के आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया है। हमारा संविधान उदार है। प्रत्येक व्यक्ति को बोलने, काम करने, जीने का समान अधिकार देता है। प्राकृतिक सामाजिक, सिविल, राजनीतिक, आर्थिक, कानूनी समानता के अधिकार यह हमारा मौलिक अधिकार है।
वर्चस्व स्थापित करने के लिए एकजुटता आवश्यक पूर्व प्रधान जिला न्यायाधीश ने कहा सेवा, समर्पण व सामान्य के माध्यम से समाज को एकजुट करते हुए शैक्षणिक, बौद्धिक व सामाजिक रूप से जागरूकता के साथ राजनीतिक वर्चस्व स्थापित करने के लिए एकजुटता अति आवश्यक है। मदन मोहन महतो ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ ऐतिहासिक व बौद्धिक ज्ञान अति आवश्यक है। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों को मुख्य धारा से जोड़ने व न्याय दिलाने के लिए जागरूकता अभियान चलाना जरूरी है। महिलाओं को रूढ़िवादी परंपराओं से निजात दिलाने के लिए अभियान चलाने व समाज में समर्पित भाव से कार्य करने वाले गणमान्य व्यक्तियों को संगठन के साथ जोड़ने की जरूरत है। सम्मेलन में संचालन झारखंड प्रदेश के सह प्रभारी उत्तम कुमार कुशवाहा ने किया।
सम्मेलन में इन्होंने लिया हिस्सा सम्मेलन में रांची के जिला पार्षद पूनम देवी, उत्तर प्रदेश के इंस्पेक्टर प्रेमपाल सिंह, नेपाल के दिलवर सिंह, पलामू प्रमंडल प्रभारी कमलेश कुमार मेहता, दक्षिणी छोटा नागपुर प्रमंडल अध्यक्ष प्रताप कुमार कुशवाहा, कोडरमा जिला अध्यक्ष अनंत कुमार मेहता, पलामू जिला अध्यक्ष संजय महतो, गढ़वा जिलाध्यक्ष विजय कुमार कुशवाहा, बोकारो जिलाध्यक्ष विजय कुमार महतो, रामगढ़ जिलाध्यक्ष कमलनाथ प्रसाद, झारखंड प्रदेश कुशवाहा महासभा के रामगढ़ जिलाध्यक्ष चतुर्भुज महतो, अनिल कुमार सूबेदार, सिद्धनाथ सिंह, चूड़ामणि महतो, जयप्रकाश महतो, सत्येंद्र कुमार, शंकर महतो, परमेश्वर महतो, बजरंग महतो, रामनंदन महतो, सुरेश महतो, शैलेंद्र कुमार कुशवाहा, शिवचरण मेहता, जितेंद्र कुमार, नंदकिशोर मेहता, सतनारायण सिंह कुशवाहा, मुरली मनोहर मेहता, हेमलाल मेहता, दिलीप प्रसाद वर्मा, सुबोध कुमार, अरुण कुमार दांगी, कामेश्वर महतो सहित अन्य शामिल थे।