Bokaro: नया मोड़ भगवान बिरसा मुंडा प्रतिमा स्थल व गोलबर की साफ-सफाई नहीं, जयंती के बचे है दो दिन

Bokaro: भगवान बिरसा मुंडा जयंती के सिर्फ दिन शेष, नया मोड़ स्थित भगवान बिरसा मुंडा प्रतिमा स्थल की न साफ-सफाई व न बिजली व्यवस्था, गेट है गायब, स्टील ग्रीन है टूटा पड़ा। भगवान बिरसा की प्रतिमा पर जमी है धूल की परत। 2 नवंबर को समिति ने साफ-सफाई व गोलबंर की मरम्मति के लिए जिला प्रशासन व बीएसएल प्रबंधन को दिया था पत्र।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro: तीन दिन बाद झारखंड स्थापना दिवस पूरा झारखंड भगवान बिरसा मुंडा की 148वीं जयंती मनाएगा। बोकारो जिले के नया मोड़ स्थिति भगवान बिरसा मुंडा प्रतिमा स्थल पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस दिन स्थानीय विधायक, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता-कार्यकर्ता, जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के पदाधिकारी, बोकारो इस्पात संयंत्र के अधिकारी सहित सामाजिक संगठनों के लोग माल्यापर्ण कर भगवान बिरसा को नमन करते हैं। लेकिन प्रतिमा की स्थिति देखकर लगता है कि इस ओर शासन-प्रशासन से लेकर बीएसएल प्रबंधन व जनप्रतिनिधि का तनीक ख्याल नहीं है।

न साफ-सफाई न बिजली व्यवस्था, ना रंग रोगन
बिरसा मुंडा समिति ने अफसोस जाहिर किया है कि बीते 2 नवंबर को जिला प्रशासन और बोकारो इस्पात प्रबंधन को प्रतिमा स्थल सहित आसपास की सफाई, मरम्मत, रंग-रोगन व बिजली व्यवस्था के लिए पत्र दिया गया था। लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई पहल नहीं किया गया है। समिति के अध्यक्ष योगो पूर्ति का कहना है जयंती के सिर्फ दो दिन शेष है। साफ-सफाई और बिजली व्यवस्था को लेकर कोई काम नहीं हुआ है, ऐसे में चिंता बना हुआ है कि इस बार क्या इसी दशा में हमलोग जयंती मनाएंगे। उन्होंने कहा कि 5 सितंबर को प्रतिमा स्थल का गेट उखाड़कर चोर ले जा रहे थे। आसपास के लोगों ने देखकर हल्ला किया तो चोर गेट छोड़कर भाग गये। इसे बगल के यातायात थाना में रखा गया है।

किसी का नहीं है इस ओर ख्याल
समिति के कोषाध्यक्ष संजय गागराई का कहना है कि आए दिन भगवान बिरसा की प्रतिमा पर मंत्री, विधायक माल्यापर्ण व पुष्प भेंट कर व माथा टेकने पहुंचते हैं। जयंती के दिन तो जिला प्रशासन के अधिकारी से लेकर बीएसएल प्रबंधन के पदाधिकारी सहित विधायक व राजनीति दलों के नेता कतार लगाकर पुष्प अपर्ण करते हैं, लेकिन प्रतिमा व गोलबंर की बदहाली पर किसी की नजर नहीं है। यही दशा रहा तो जयंती का आयोजन महज खानापूर्ति के लिए की जाएगी।

प्रतिमा स्थल बन गया है प्रसार स्थल
भगवान बिरसा की यह प्रतिमा पूरे झारखंड का आइकन है। राज्य सरकार इस आइकन का इस्तेमाल करती है। पर दुर्भाग्य है कि उसे सम्मान इस स्थल को नहीं मिल रहा। हर राजनीतिक दल व सामाजिक संगठनों के लोग इस स्थल को प्रचार स्थल के रूप में किया करते है। कार्यक्रम के दौरान पोस्टर-बैनर लगाया जाता है। आदिवासी समाज बोकारो ने प्रतिमा स्थल पर एक बोर्ड लगा रखा है, जिस पर साफ लिखा हुआ है कि ” भगवान बिरसा मुंडा प्रतिमा स्थल (गोलंबर) के अंदर किसी भी प्रकार का टेंट, झंडा, पोस्टर, बैनर लगाना और विज्ञापन संबंधी प्रचार-प्रसार व गंदगी करना वर्जित है”। बावजूद इसके भगवान बिरसा को आदर्श मानने वाले नेता ही इसका अनुपालन नहीं करते। गोलंबर के अंदर लगा पोस्टर खुद बयां कर रहा है। सवाल है कि पोस्टर-बैनर राजनीति दल के लोग लगाते हैं तो हटाने व इसकी साफ-सफाई का जिम्मा किसका है?

जिला प्रशासन ने भी लगाया है योजना का बोर्ड
जिला प्रशासन के लिए भी यह स्थल योजना के प्रचार प्रसार का माध्यम है। एक ओर दो छोटा दिवाल खड़ा कर क्लीन बोकारो व ग्रान बोकारो का बोर्ड लगाया गया है तो दूसरी ओर आजादी के अमृत महोत्सव का बोर्ड। इस पर आदिवासी समाज का विरोध है, पर इनके विरोध को नजरअंदाज कर दिया जाता है। बोर्ड पर अंकित क्लीन व ग्रीन का अनुपालन प्रतिमा स्थल के आसपास नहीं दिखता। गोलंबर के चारों ओर छोटी-छोटी झांडियां, गंदगी व टूटे बाउंरी बोर्ड पर लिखे स्लोगन को झूठा साबित कर रहा है। समिति के रेंगो बिरूआ का कहना है कि आदिवासी समाज ही नहीं बोकारो के हदय स्थली बिरसा मुंडा प्रतिमा स्थल का रौनक फीका होता जा रहा है कि इस ओर किसी का ध्यान नहीं है। सबकुछ दिखावा बन गया है। देखना है कि दो दिन में प्रतिमा व गोलंबर को कितना दुरूस्त किया जाता है।

प्रतिमा स्थल की बदहाली
-प्रतिमा स्थल के चारों ओर लगे स्टील ग्रील, जहां-तहां का है टूटा पड़ा।
-मुख्य गेट है गायब।
-प्रतिमा स्थल पर लगे चार डिजायन वाला लाईट है बंद, एक बंद वैपर लाईट भी है खराब।
-रंग-रोगन के अभाव में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा लग रहा है फीका, उस पर जमा है धूल, झड़ रहा है सीमेंट।
-रख-रखाव के अभाव में टूटा पड़ा है बाउंड्री।
-राजनीति दल के बड़े नेता व विधायक का प्रतिमा स्थल पर लगा है पोस्टर।
-प्रतिमा स्थल के चारों ओर लगी गंदगी व उगी झाड़ियां व प्रतिमा पर जमा धूल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *