Delivery Case: एक महिला ने एक साथ तीन बच्चे को दिया जन्म, दो लड़कियां, एक लड़का, चारों है स्वस्थ
न्यूज़ इंप्रेशन, संवाददाता
Delivery Case : धनबाद जिले के झरिया थाना के मानबाद निवासी, एक महिला प्रियंका कुमारी ने मुस्कान हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर चास में एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। इनमें दो लड़कियां, एक लड़की है। ऑपरेशन से हुआ डिलीवरी, (Delivery Case) तीनों नवजात शिशु और मां है स्वस्थ।
Bokaro: धनबाद जिले के झरिया थाना के मानबाद निवासी, एक महिला प्रियंका कुमारी ने मुस्कान हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर चास में एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। इनमें दो लड़कियां और एक लड़का है। एक साथ तीन बच्चों की डिलीवरी होते ही स्वास्थकर्मी जहां हैरत में पड़ गए। वहीं माता-पिता और परिजनों के खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अस्पताल के जनसंपर्क पदाधिकारी फाल्गुनी भट्टाचार्य और अस्पताल मैनेजर रचना सिंह ने साझा रूप से बताया कि तीनों नवजात शिशु और उनकी मां प्रियंका कुमारी (30 वर्ष) पूरी तरह से स्वस्थ हैं। मुस्कान अस्पताल में 14 मार्च को आपरेशन के बाद महिला का प्रसव हुआ है।
झरिया में एक अस्पताल में चल रहा था इलाज
बताया गया कि महिला का इलाज झरिया के किसी अस्पताल में चल रहा था। 10 मार्च को प्रसव पीड़ा हुई तो परिजन पहले उस अस्पताल में ले गए, जहां पहले से महिला का इलाज चल रहा था। अस्पताल प्रबंधन स्थिति के देख, वैसे अस्पताल में ले जाने की नसीहत दी, जहां एनआईसीयू उपलब्ध हो। परिजन आनन-फानन में उन्हें झरिया के किसी अस्पताल में भर्ती करने के बजाय चास के मुस्कान हॉस्पिटल लेकर पहुंच गए।
आयुष्मान योजना से महिला का मुफ्त में ऑपरेशन व दवा (Delivery Case)
भट्टाचार्य ने बताया कि चिकित्सकों ने पहले नार्मल डिलीवरी कराना चाहा, लेकिन नार्मल डिलवरी न होने की स्थिति में ऑपरेशन करना पड़ा। जिसके बाद महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया। जिसमें दो लड़की और एक लड़का शामिल है। कुदरत के इस करिश्मे को देखकर हर कोई हैरत में पड़ गया। आयुष्मान योजना के तहत महिला का मुफ्त में ऑपरेशन, इलाज और दवा दिया गया। पिता विवेक साव ने बताया कि एक साथ तीन बच्चों की जानकारी होते ही परिवार सहित पूरे गांव में खुशी व्याप्त है। राहत की बात यह है कि डिलवरी के बाद तीनों बच्चे और मां स्वस्थ हैं।
आंदोलनकारी जयराम महतो से मिला कसमार का प्रतिनिधिमंडल
तीनों को रखा गया एनआईसीयू में
अस्पताल के डॉ प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ उषा सिंह ने बताया कि डॉ तीनों जुड़वां बच्चों में से पहली लड़की 2.1 किग्रा का, दूसरा लड़की 1.8 किग्रा तथा तीसरा लड़का 1.5 किग्रा का है, जिन्हें एनआईसीयू में रखा गया था। दोनों लड़की को एनआईसी से निकाल दिया गया है। फिलहाल लड़का एनआईसीयू में है, उसे भी जल्द सौंप दिया जाएगा। ऑपरेशन के 4 दिन बाद मां की छुट्टी कर दी गई है। उनकी टीम में डॉ. मुंशी डॉ रविंद्र कुमार सहित अन्य कर्मी शामिल थे।
अब तक का पांचवा केस
जनसंपर्क पदाधिकारी ने बताया कि यह अस्पताल की उपलब्धि है, जब से अस्पताल का संचालन किया जा रहा है, तब से लेकर यह पांचवा केस है, एक साथ तीन बच्चे का जन्म देने का। भट्टाचार्य ने कहा कि आयुष्मान के लाभुकों को सेवा देने में अस्पताल अग्रणी भूमिका निभा रहा है।