26 जनवरी से शुरू हो रहा है अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम 

Bokaro: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम की शुरुआत की जा रही है। इसकी सफलता को लेकर रविवार को सेक्टर 4 में बैठक की गई। इस मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश मौजूद थे। केशव ने कहा कि 26 जनवरी से कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम शुरू हो रहा है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी कन्याकुमारी से लेकर भारत जोड़ो यात्रा के तहत कश्मीर पहुंच चुके हैं। सचमुच यह एक ऐतिहासिक यात्रा है। केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि पूरा देश महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त है। युवा, किसान, मजदूर व छोटे व्यापारियों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मोदी सरकार ने गलत ढंग से कॉर्पोरेट घरानों के हित में नोटबंदी व जीएसटी देश पर थोप दिया जो अर्थव्यवस्था पर भारी पड़ा। सरकार की अपरिपक्वता के कारण अचानक देश की अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया गया। बोकारो विधानसभा के प्रभारी शाहबाज अहमद ने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम 26 जनवरी को लॉन्च हो रहा है और झारखंड में यह 9 फरवरी से धरातल पर उतरेगा। इस कार्यक्रम के तहत कांग्रेस को प्रखंड से लेकर पंचायत और पंचायत से लेकर बूथ तक जाना है। कांग्रेस के डिजिटल सदस्यता कार्यक्रम में भी अधिक से अधिक लोगों को जोड़ना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष उमेश गुप्ता ने की। संचालन प्रखंड अध्यक्ष मुख्तार अंसारी ने किया। इस मौके पैर प्रदेश महासचिव जवाहर मेहता, श्वेता सिंह, प्रदेश सचिव मनोज कुमार, निजाम अंसारी, दीनानाथ पांडे, वरुण सिंह, इंद्रदेव पासवान, सतीश रजक, सगीर अंसारी, 20 सूत्री कार्यक्रम के जिला उपाध्यक्ष देवाशीष मंडल, कमरुल हसन, अशोक मिश्रा, परवेज अख्तर, आफताब आलम, हरेंद्र तिवारी, आशुतोष राय, डब्बू राय, सविता तिवारी, नीलू दुबे, अशोक मंडल, जलेश्वर दास सहित विभिन्न प्रखंडों के अध्यक्ष व अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *