2024 में झारखंड में सरकार बनाने व लोकसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन के लिए करें तैयारी
रविवार को आम आदमी पार्टी झारखंड के सह प्रभारी योगेंद्र पाटिल झारखंड पहुंचे। रांची में उन्होंने प्रदेश के संगठन संबंधी आवश्यक बैठक की और राज्य के पदाधिकारियों और सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी झारखंड के सभी जिलों में मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। 2024 में झारखंड में सरकार बनाने और लोकसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन के लिए तैयारी करे। प्रदेश से लेकर बूथ स्तर पर संगठन बनाने पर ध्यान देना चाहिए। प्रदेश संयोजक देवनाथ सिंह सिंह ने कहा कि झारखंड में आम आदमी पार्टी चल पड़ी है और निश्चित रुप से हम अगले चुनाव में शानदार प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने शनिवार को राज्य के सभी जिलों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कार्यक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि इन कार्यक्रम से पार्टी की मजबूती नजर आ रही है।
इस मौके पर प्रदेश उप संयोजक प्रेम कुमार, उपाध्यक्ष नरेंद्र चौबे, व्यास उपाध्याय, अजय भगत, हरेंद्रनाथ चौबे, प्रदेश प्रवक्ता यास्मीन लाल, सौरभ श्रीवास्तव, कार्यकारी सचिव डाॅ अविनाश नारायण, मीडिया प्रभारी सईद अख्तर, मीडिया सह प्रभारी कुमार राकेश, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी प्रीतम मिश्रा सहित रांची लोकसभा अध्यक्ष मनीष कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे। उससे पूर्व बिरसा मुंडा हवाई अड्डे प्रदेश संयोजक देवनाथ सिंह और सभी पदाधिकारियों ने झारखंड सह प्रभारी योगेंद्र पाटिल का भव्य स्वागत किया।