Pakur : जिला मुख्यालय से लगभग 50 किमी दूर पाकुड़िया प्रखंड स्थित सिद्धू कानू मुर्मू आवासीय विद्यालय (झरिया) पाकुड़िया में बुधवार को देर शाम विषाक्त सब्जी खाने से 135 बच्चे अस्वस्थ हो गये। बच्चों की दशा देख अफरा तफरी का हो गया माहौल। इलाज के बाद सभी बच्चे लौटे सकुशल।
न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता
Pakur : बुधवार को देर शाम Pakur जिला मुख्यालय से लगभग 50 किमी दूर पाकुड़िया प्रखंड स्थित सिद्धू कानू मुर्मू आवासीय विद्यालय (झरिया) पाकुड़िया में विषाक्त सब्जी खाने से 135 बच्चे अस्वस्थ हो गये। बच्चों की दशा देक अफरा तफरी का माहौल हो गया। विद्यालय प्रबंधक ने तत्काल 42 बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पाकुड़िया व 93 बच्चों को रामपुरहाट अस्पताल में भर्ती करवाया। इसकी सूचना मिलते ही सिविल सर्जन मंटू कुमार टेकरीवाल, मुख्यालय डीएसपी बैजनाथ प्रसाद, पाकुड़िया पुलिस अस्पताल पहुंचकर बीमार बच्चों की हाल चाल जाना। चिकित्सकों को बच्चों के पल-पल की जानकारी देने को कहा गया।
सब्जी में छिपकली मिलने की बात इस संबंध में विद्यालय के प्रबंधक स्टीफन मुर्मू ने बताया कि बुधवार देर शाम एक छात्र ने सब्जी में छिपकली मिलने की बात कही। यह सुनते ही तत्काल भोजन रोक दिया गया। दो-तीन विद्यार्थी उल्टी और सर चक्कर की बात कहने लगे। कुछ बच्चों ने पेट में दर्द की शिकायत की। देखते ही देखते अन्य बच्चों ने भी कहने लगे मुझे ठीक नहीं लग रहा है। श्रीमुर्मू ने बताया कि इतना सुनने के बाद तत्काल ही जितने भी बच्चे भोजन किए थे, सभी बच्चों को इलाज के लिए तुरंत प्राइवेट निजी वाहन व एंबुलेंस से 93 बच्चों को रामपुरहाट एवं 42 बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया में भर्ती कराया गया। मामले की पड़ताल मौके पर पहुंच इस मामले की पड़ताल की गयी। देखा गया कि रामपुर हाट में भर्ती किए गए 93 बच्चे सकुशल विद्यालय पहुंच गये। बच्चों ने बताया उन्हें अब ठीक लग रहा है। जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर बीइओ गुरूवार सुबह से ही विद्यालय की पड़ताल में जुटी रही। स्वस्थ होकर स्कूल लौटे बच्चों से हालचाल जाना। घटना की जानकारी मिलते ही झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के महासचिव राम रंजन सिंह, जिला अध्यक्ष गेब्रियल मुर्मू, जिला सचिव राजकुमार भगत, मनोज कुमार भगत, नलीन कुमार मिश्रा, मनीरूल इस्लाम पहुंचकर बच्चों की स्थिति से अवगत हुए।