हादसा : सड़क हादसे में पति की मौत, पत्नी गंभीर
झारखंड के गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड औंरा में मंगलवार रात हुई सड़क दुर्घटना में पति की मौत हो गई। जबकि पत्नी गंभीर रुप से जख्मी हो गई। घायल का इलाज बगोदर के एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। मृतक का नाम प्रभात मंडल बताया जाता है। वह सरिया थाना क्षेत्र के औरवाटांड का रहने वाला था। बताया जाता है कि प्रभात मंडल अपनी पत्नी पूजा मंडल के साथ बाइक से जा रहा था। इसी दौरान बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दोनों गंभीर रुप से घायल हो गएं। इलाज के दौरान पति की मौत हो गई।