हर माह साफ सफाई पर लगभग 50 से 60 लाख होता है ख़र्च, फिर भी निगम क्षेत्र में हर जगह है गंदी का अंबार, पूर्व मेयर भोलू ने कहा—-10 दिन में करें समस्या का समाधान, नहीं तो होगा आंदोलन

Bokaro: चास नगर निगम की व्यवस्था ठीक नहीं होने सहित जन समस्याओं को लेकर शुक्रवार को पूर्व मेयर भोलू पासवान ने अपर नगर आयुक्त अनिल सिंह के साथ वार्ता हुई। पूर्व मेयर भोलू पासवान ने नगर निगम की व्यवस्था ठीक नहीं होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नगर निगम लोगों को किसी तरह की व्यवस्था नहीं दे रही है। नगर में काम करने वाले मजदूरों को दुर्गा पूजा में वेतन नहीं दिया गया। मजदूर कैसे त्योहार मनाएंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों से सिटी मैनेजर पैसे की उगाही करते हैं। निगम लोगों से टैक्स तो वसूलती है, लेकिन लोगों को सुविधा नहीं दे रही है। साफ-सफाई के नाम पर नगर निगम लगभग 50 से 60 लाख प्रतिमाह खर्च करती है। इसके बावजूद भी सफाई शून्य है। निगम क्षेत्र में हर जगह गंदी का अंबार लगा रहता है। उन्होंने अपर नगर आयुक्त को सभी समस्याओं को दूर करने के लिए दस दिन का समय दिया गया है। अगर समस्या दूर नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। अपर नगर आयुक्त ने दस दिन के अंदर समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *