साहिबगंज में बम काली प्रतिमा विसर्जन के दौरान विवाद, मची भगदड़, दो जख्मी, शहर की स्थिति सामान्य
Sahibganj: बम काली प्रतिमा विसर्जन शहर के एलसी रोड से होकर गुजरने के दौरान शुक्रवार रात करीब 9.30 बजे विवाद होने के कारण भगदड़ मच गया। भगदड़ में दो युवकों के घायल होने की खबर है। दोनों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। पूरे शहर की स्थिति फिलहाल पूरी तरह सामान्य है। विसर्जन जुलूस शहर में भ्रमण कर रहा है। रात करीब 11.30 बजे कॉलेज होकर गंगा घाट की ओर बढ़ रहा था। लोगों का कहना कि जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से गुजर रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने जुलूस पर पथराव कर दिया। जिसके चलते हैं जुलूस में भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई। लोग बचाव के लिए इधर-उधर भागने लगे। वहीं, दूसरे पक्ष के लोगों का कहना है कि जुलूस में शामिल कुछ युवक गलत ढंग से नारेबाजी कर रहे थे। कुछ युवकों ने एक-दो घरों व दुकानों को टारगेट कर पथराव भी किया है। जुलूस में शामिल पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाला। स्थिति पर नियंत्रण के लिए पुलिस ने हल्का बल का बल प्रयोग किया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए के लिए पश्चिमी रेलवे फाटक के पास वाटर कैनल का इस्तेमाल कर पानी का बौछार करने की खबर है। इस बीच डीसी रामनिवास यादव व एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा ने तुरंत शहर में भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। दोनों अधिकारी ने कृष्णनगर में कुछ देर कैम्प पर स्थिति की जानकारी ली। इस घटना के बाद शहर में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।
