सर्पदंश : सांप के काटने से 38 वर्षीय व्यक्ति की मौत
बोकारो जिले के नावाडीह प्रखंड के परमबनी पंचायत गडुराटांड में शनिवार को सर्पदंश से 38 वर्षीय मनोज हेब्रम की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक बकरी चराने जंगल गया था। शव को कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमार्टम के लिए चास भेज दिया। इधर मृतक की पत्नी कुमारी गुलाबी का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक की एक पुत्री आरती कुमारी व एकलौता पुत्र उपेल हेब्रम है। घटना की जानकारी मिलते ही मुखिया मंजु कुमारी, समाजसेवी डेगलाल महतो, भागीरथ महतो, कृष्णा मरांडी, कालो मंराडी, कुलदीप आदि ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।