सम्मान : बोकारो जिला अधिवक्ता संघ ने जिप अध्यक्ष सुनीता का किया अभिनंदन, अध्यक्ष ने समस्या समाधान का दिया आश्वासन
बोकारो जिला अधिवक्ता संघ परिसर में आयोजित अभिनंदन सह स्वागत समारोह में जिला परिषद के अध्यक्ष सुनीता देवी का स्वागत किया गया। समारोह की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष अनिमेष कुमार चौधरी ने की। जिप अध्यक्ष ने कहा कि संघ की जो भी समस्याएं हैं हम अपने स्तर से समाधान के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। महासचिव मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव ने अध्यक्ष के सम्मान में अभिनंदन पत्र पढ़ा और समर्पित किया। साथ ही यहां की समस्याओं से से उन्हें अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन संयुक्त सचिव प्रशासन महेश चौधरी ने किया। इस मौके पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष चितरंजन साहू, उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष दिनेश प्रसाद शर्मा, विकास तापड़िया, सोमनाथ शेखर, दामोदर कुमार, रूपेश कुमार, नवीन कुमार, राकेश कुमार झा, कामदेव पाठक, बीणा रानी, रेखा कुमारी, मृत्युंजय मल्लिक व अतुल कुमार सहित अन्य मौजूद थे।