श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना का मिलन समारोह, वक्ताओं ने कहा—-समाज के हर युवा को जोड़ने का किया जाएगा प्रयास, नई टीम से समाज को उम्मीद
राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की ओर से बोकारो स्थित मां अम्बे गार्डन में जय भुवन सिंह की अध्यक्षता में क्षत्रिय मिलन समारोह सह संगठन का विस्तारीकरण के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सेना के प्रदेश संयोजक विनय सिंह, प्रदेश महासचिव प्रेम सिंह, प्रदेश संरक्षक सुखदेव सिंह, धर्मवीर सिंह, मनीष सिंह ने संयुक्त रुप से किया। जिसमें गोपाल कुमार सिंह को झारखंड प्रदेश सचिव व जितेंद सिंह को पुनः युवा प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया, अखिलेश सिंह को बोकारो का जिलाध्यक्ष बनाया गया। टुन टुन सिंह, संतोष सिंह, मुकेश सिंह व रमेश सिंह को जिला उपाध्यक्ष और अनिल सिंह को जिला महासचिव, सुखदेव सिंह को प्रदेश संरक्षक, चंदेश्वर सिंह, हरि नारायण सिंह, संदीप सिंह व राजू सिंह को जिला सचिव और सुजीत सिंह को जिला युवा अध्यक्ष, दीपक परमार को जिला युवा उपाध्यक्ष, अभिजीत सिंह को जिला उपाध्यक्ष से मनोनीत किया गया। प्रदेश के सचिव गोपाल कुमार सिंह ने कहा कि नई टीम बहुत ही गर्मजोशी से काम करेगा और आने वाले दिन में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना को अपने समाज के हर युवा लड़के को साथ जोड़ने का काम किया जाएगा। अपने समाज के उत्थान के लिए हर तरह के प्रयास किए जाएंगे। प्रदेश संयोजक विनय सिंह ने सभी नए पदाधिकारियों को बधाई देते हुए जिला में मजबूती से संगठन के लिए कार्य करने की बात कही। इस मौके पर मुख्य रूप से जेबी सिंह (अविनाश सिंह), विजय सिंह, अनिल सिंह, संत सिंह, देवेंदर सिंह, उपेंद्र सिंह, मनराज सिंह, धनराज सिंह, सुरेश सिंह, गिरीश सिंह, भीम सिंह, अभय सिंह, मनीष सिंह, राजेश सिंह, चंद्रदेव सिंह, योगेंद्र सिंह, रितु रानी सिंह, आरती सिंह, कविता सिंह, सुनीता सिंह सहित अन्य मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन युवा प्रदेश उपाध्यक्ष जीतेंद्र सिंह ने किया।