श्रीगोवर्धन पूजा सह झूमर प्रतियोगिता कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व विधायक योगेंद्र, कहा—झारखंड की पहचान है झूमर 

Bermo: बुधवार को गोमिया के पूर्व विधायक सह राज्य समनव्य समिति सदस्य योगेंद्र प्रसाद गोमिया प्रखंड के अंतर्गत पचमो पंचायत के हूड़दाग गांव आयोजित श्रीगोवर्धन पूजा सह झूमर प्रतियोगिता कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि शामिल हुए। पूर्व विधायक ने झूमर अखरा का उद्घाटन किया। उन्होंने झूमर दल ग्रामीणों के साथ ढोल बजाते हुए खूब थिरके। उन्होंने कहा कि झूमर कार्यक्रम झारखंड की पहचान है। अपनी संस्कृति को मूल स्वरूप में सहेजने की जरूरत है। पूर्व विधायक ने कहा जब तक केबीपी प्रबंधन व रेलवे रैयतों को समुचित हक अधिकार नहीं देगा, कोलियरी नहीं खुलने देंगें। जरूरत पड़ा तो सीएम व सीएमडी से भी प्रतिनिधि मंडल भेंट करेगा। मौके पर पूजा समिति अध्यक्ष धनेश्वर महतो, सचिव हेमलाल रजवार, कोषाध्यक्ष हिरामन करमाली, पंचायत समिति रेणु देवी, वार्ड सदस्य उर्मिला देवी, जानकी महतो, भोला महतो,नारायण महतो, आनंद सागर, आकाश करमाली, अशोक महतो, जीवन रजवार, राजकुमार साव, बढ़न करमाली, बुधन प्रजापति, ईश्वर दयाल, लालदेव, कृष्णा शर्मा, हरिलाल महतो, चेतलाल प्रसाद, महेश करमाली, रोहन राम समेत सैंकड़ों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *