विश्व नदी दिवस पखवाड़ा पर युवा भारत ने रैली निकाल, नदी बचाव जीवन बचाव का दिया संदेश                     

Dhanbad : विश्व नदी दिवस पखवाड़ा के अवसर पर गुरुवार को महुदा ग्राम पंचायत में युवा भारत के तत्वाधान में रैली निकालकर नदी बचाओ जीवन बचाओ का संदेश दिया। युवा भारत के राष्ट्रीय समन्वयक उमेश कुमार तुरी ने कहा कि नदियों को प्रबंधन के नाम पर नुकसान पहुंचाया जा रहा है। नदियों को नष्ट करने की नये- नये तरकीबें अपनाई जा रही है। जिसे हमें समझने की जरूरत है। युवा भारत के राष्ट्रीय समिति सदस्य नईम एजाज़ ने अपने कविता के माध्यम से दामोदर नदी और तमाम नदियों की खुबियों को गिनाते हुए कहा कि नदी महज नदी नहीं है, हमारा आचार विचार और संस्कार है। नदियों से जुड़ी हमारी संस्कृति और सभ्यता है। हमें जन्म से मरण तक नदियों पर निर्भर रहना पड़ता है। पर्व त्यौहारों को नदी तट पर मनाया जाता है। रैली को समाजसेवी अमान अंसारी व उप मुखिया सरफराज अंसारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मोहम्मद जमील अख्तर ने अपने गजल इस नदी की धार में ठंडी हवा आती तो है से खुशनुमा बनाया। युवा भारत की रेणु कुमारी, अमनजहां खातून, रूप देवी, तेहरीन प्रवीण, सहगूफा, अंजली, नेहा, किरण, मुस्कान, पूनम, गुलनाज बानो, सफा अंजूम, रिया सुमन, मरजीना, मधु, पिंकी देवी, ममता देवी, जुबेदा, बेबी चक्रवाती, रुखसार आदि ने अहम भूमिका निभाई। रैली में महुदा बस्ती और आसपास गांव से सैकड़ों महिलाओं व किशोरियां के साथ ग्रामीण शामिल हुए। पंचायत समिति सदस्य जमशेद अंसारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *