वक्ताओं ने कहा—-झारखंडी आदिवासी व मूलवासियों के सामाजिक व सांस्कृतिक विरासत को बचाने के लिए एकजुटता जरूरी

Kasmar : कसमार प्रखंड के दुर्गापुर पंचायत के युवाओं की बैठक शुक्रवार को पूर्व उपमुखिया भीम प्रसाद महतो की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर मुखिया अमरेश कुमार महतो उर्फ अमरलाल महतो मौजूद थे। बैठक में पंचायत के सर्वांगीण विकास सहित सरकार जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरुरतमंद लाभुकों को दिलाने, सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता लाने सहित अन्य सामाजिक और सांस्कृतिक विषयों पर चर्चा की गई। मुखिया महतो ने कहा किसी भी सफलता के लिए एकजुट जरूरी है। संगठित होकर ही बड़ी से बड़ी ताकतों से मुकाबला किया जा सकता है। वहीं, वक्ताओं ने कहा हमारी झारखंडी आदिवासी व मूलवासियों के समाजिक और सांस्कृतिक विरासत पर बाहरी संस्कृतियों का प्रवेश हो रहा है। हमें अपनी पहचान व वजूद को जीवित रखने के लिए बाहरी संस्कृतियों के प्रवेश को रोकने की जरूरत है। मौके पर मिथलेश कुमार महतो, बिगन करमाली, अजय सोरेन, अजय महतो, सुरेंद्र महतो, आनंद महतो, बिनोद महतो, अवधेश सोरेन, विष्णु महतो, दिनेश मरांडी, संतोष टुडू, आलोक कुमार, पुरन कुमार, परमेश्वर महतो, मंगलम, देवीलाल, दिनेश मुर्मू, महादेव महतो, दीपक महतो, बाजुन मांझी व ओम प्रकाश महतो आदि युवक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *