रांची एयरपोर्ट पर श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष का किया स्वागत
Bokaro: श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी टाटा में आयोजित क्षत्रिय महा सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। रांची एयरपोर्ट पर करणी सेना के पदाधिकारियों व सदस्यों ने उनका स्वागत किया। प्रदेश सचिव गोपाल कुमार सिंह ने कहा कि श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की लोकप्रियता भारत में बढ़ गई है। इसका नजारा एयरपोर्ट पर देखने को मिला। भारी संख्या में राष्ट्रीय अध्यक्ष के सम्मान में यहां लोग इकट्ठा हुए थे। इस मौके पर बोकारो जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह, बोकारो जिला उपाध्यक्ष टुनटुन सिंह, जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह, जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह, चास प्रखंड अध्यक्ष आदित्य कुमार सिंह, अनु सिंह सहित अन्य मौजूद थे।
