मदन बोले—-टेकलाल बाबू थे हमारे आदर्श थे, उनके आदर्शों व मार्ग पर चलने की है जरूरत
पेटरवार प्रखंड अंतर्गत पिछरी पंचायत में टेकलाल महतो चौक पर झामुमो द्वारा झारखंड अलग राज्य के अग्रणी योद्धा पूर्व सांसद स्वर्गीय टेकलाल महतो की 11 वीं पुण्यतिथि जिला सोशल मीडिया प्रभारी विक्की महतो के नेतृत्व में मनाई गई। लोगों ने उनके प्रतिमा में पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्य अतिथि झामुमो के वरीय नेता सह पूर्व जिला उपाध्यक्ष घुनू हांसदा व विशिष्ट अतिथि झामुमो फुसरो नगर अध्यक्ष मदन महतो ने कहा कि टेकलाल बाबू झारखंड अलग राज्य के आंदोलन में दिशोम गुरू शिबू सोरेन, स्वं विनोद बाबू के साथ अहम भूमिका निभाई और पिछरी पंचायत वासियो के लिए बहुत कुछ दिये थे। लोगों को उनके आदर्शों व मार्ग पर चलने की जरूरत है। मौके पर पेटरवार प्रखंड सचिव ललन सोनी, केंद्रीय सदस्य बनवीर मिश्रा, नगर संगठन सचिव महताब खान, दीपक गुप्ता, सुरज गिरी, आंदोलनकारी नेता मंगल हंसदा, जयलाल महतो, पंचायत अध्यक्ष प्रकाश महतो, विजय मरांडी, दिलीप भास्के, मोहम्मद इम्तियाज सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।