बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह के बेरमो ढोरी स्टाफ क्वार्टर स्थित आवास पर आयकर विभाग का छापा
-आयकर की गाड़ी में भाजपा का स्टीकर मिलने से भारी बवाल।
-विधायक ने कहा आईटी का छापा नहीं बल्कि भाजपा का छापा है।
Bokaro: झारखंड के बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह और पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव के घर आयकर विभाग ने छापा मारा है। इसके अलावा गोड्डा के एक और विधायक के यहां आयकर की टीम पहुंची है। गोड्डा के भाजपा सांसद डॉ निशिकांत दूबे ने यह जानकारी 4 नवंबर को ट्वीट कर दी है। उन्होंने लिखा है, ‘सिटी विधायक व विधायक अनूप सिंह पर आयकर विभाग का छापा।‘
जानकारी हो कि डॉ दूबे ने बेरमो विधायक अनूप सिंह के खिलाफ ईडी, आयकर सहित कई एजेंसियों को शिकायत की थी। उनके खिलाफ जांच करने का आग्रह किया था। जानकारी हो कि अनूप सिंह कांग्रेस के विधायक हैं। उनके पिता राजेंद्र प्रसाद सिंह के निधन के बाद हुए उपचुनाव में वह जीते हैं। दिवंगत राजेंद्र सिंह कोयला उद्योग के बड़े नेताओं में से एक थे। बेरमो विधायक कुमार जय मंगल सिंह के आवास पर इनकम टैक्स विभाग शुक्रवार अहले सुबह लगभग 7:30 बजे छापेमारी के लिए पहुंची। इस दौरान विधायक के आवास सहित उनके करीबी कोयला व्यवसायी अजय कुमार सिंह के आवास पर भी विभाग के अधिकारियों ने दबिश दी। हालांकि छापामारी को लेकर अधिकारियों की ओर से खुलकर कुछ नहीं बोला जा रहा है। विदित हो कि विभाग के लोग यहां 8 गाड़ियों से पहुंची है। कयास लगाया जा रहा है कि छापेमारी कोयला से रिलेटेड मामले को लेकर की जा रही है। विधायक सहित उनके करीबी के आवास पर छापेमारी से ढोरी स्टाफ क्वार्टर सहित बेरमो कोयलांचल में चर्चा का बाजार गर्म हो गया है। लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। वर्तमान में बेरमो विधायक रांची में है। जबकि उनके आवास पर केवल इनके अनुज कुमार गौरव सिंह एवं उनकी माता जी मौजूद है।
छापेमारी के बाद क्या है बेरमो में रिएक्शन : विधायक के आवास पर आयकर की छापेमारी की खबर आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गया और देखते ही देखते वहां कांग्रेसी समर्थक और मिडिया कर्मियों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। दूसरी तरफ आयकर अधिकारियों की टीम विधायक आवास के मुख्य द्वार को भीतर से बंद कर अपनी कार्यवाही में जुटी थी। इधर आवास के बाहर विधायक समर्थक देखते ही देखते आक्रोशित उस समय हो गया जब आयकर की गाड़ी के काफिले के साथ एक इनेवा कार में भाजपा का स्टिकर लगा देखा। मौके पर मौजूद कांग्रेसी नेता सह 20 सूत्री अध्यक्ष प्रमोद सिंह, बेरमो प्रखंड अध्यक्ष सह नप उपाध्यक्ष छेदी नोनिया, नप अध्यक्ष सह कांग्रेसी नेता राकेश सिंह, आरसीएमयू के सीसीएल कथारा अध्यक्ष अजय कुमार सिंह आदि के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता विधायक आवास के सामने ही धरना पर बैठ गए और जमकर केंद्र की भाजपा सरकार के विरुद्ध नारेबाजी आरंभ कर दिया।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम :
विधायक आवास के आसपास सुरक्षा कि पुख्ता इंतजाम किया गया था। जिस कारण एक्का दुक्का मिडिया कर्मियों के अलावा कोई भी विधायक के आवास के पास नही पहुच पा रहा था। धरना पर बैठे कार्यकर्ताओं ने सवाल उठाते हुए कहा कि आयकर विभाग के अधिकारी आज कल छापेमारी के लिए भाजपा नेताओं की गाड़ियों का सहारा लेते है, जिससे साफ हो जाता है कि अब आईटी, ईडी, सीबीआई स्वतंत्रता नही होकर केन्द्र की भाजपा सरकार के इशारे पर काम कर रही है। कांग्रेसी ने आरोप लगाया कि जो भी विधायक या सांसद मोदी व भाजपा सरकार की बात नही मानेगी उसके उपर उपरोक्त एजेंसियों की कार्रवाई होना तय है। आज तक यही देखा जा रहा है। 20 सूत्री अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि राज्य की सरकार गिरने से बचाने की सजा विधायक को मिल रही, मगर हमारे विधायक साफ सुधरे है, जांच में आयकर के हाथ खाली ही रहेगे।
सामने आई विधायक की माता जी :
छापेमारी के दौरान ही किसी तरह विधायक की माता सह स्व राजेंद्र प्रसाद सिंह की पत्नी रानी सिंह मिडिया के सामने आई और कही कि आयकर के अधिकारी अपना काम कर रहे हैं और हम परिवार के लोग भी उनका भरपूर सहयोग कर रहे हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कही कि याद रखना चाहिए कि हम राजेंद्र सिंह की पत्नी है इस तरह के कार्यवाही से हम डरने वाले लोग नही है।
क्या हो रहा है सोशल मिडिया पर वायरल :विधायक जी के आवास पर आयकर के छापेमारी के दौरान विधायक श्री सिंह अपने रांची स्थित आवास पर है। वहां उन्होंने मिडिया के समक्ष कहा कि उनके तीन आवासों पर आयकर की जांच-पड़ताल चल रही है रांची, पटना और बेरमो। कहे कि छापेमारी लगभग 7:30 बजे शुरू हुई है जो अभी तक जारी है। हम आयकर अधिकारियों का भरपूर सहयोग कर रहे है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जो भाजपा सरकार की बात नहीं मानेगा उनके आवासों पर आईटी, ईडी, सीबीआई का रेड पड़ना कोई नही बात नही है। उन्होंने कहा कि यह रेड आयकर विभाग की नही बल्कि भाजपा की रेड है मगर इससे हमलोग डरने या घबराने वाले नही है।
क्या बोल आयकर के अधिकारी :
काफी मशक्कत के बाद किसी तरह आयकर के एक अधिकारी से बात हो पाई। हालांकि उन्होंने अपना नाम नहीं बताया मगर बेरमो विधायक के आवास पर पड़े रेड मे अधिकारियों की संख्या बताया कि टीम मे लगभग 20 से 25 लोग शामिल हैं जिसमें कुछ अधिकारी बंगाल के भी है। बाकि किसी भी जरह से जानकारी देने से मनाकर दिया।
क्या है स्थिति:
समाचार पोस्ट किए जाने तक बेरमो विधायक के आवास के अंदर छापामारी चल रही थी, तो दूसरी तरह आवास के बाहर सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता धरना पर बैठे केन्द्र की भाजपा सरकार के विरुद्ध नारेबाजी कर रहे थे। वही सुरक्षा की दृष्टि से मौजुद पुलिस कर्मी सतर्क नजर आ रहे थे। कुल मिलाकर यह साह मात का खेल कहा जाकर रुकेगा यह देखना बाकि होगा। लेकिन फिलवक्त विधायक के आवास पर आयकर के छापामारी के बाद राजनीतिक तापमान काफी बढ़ गया और वह भी आयकर टीम के सदस्यों का भाजपा के स्टिकर लगे गाड़ी से छापेमारी करने पहुचना आग में धी का कर रही है। बहरहाल समाचार लिखे जाने तक आयकर की छापेमारी चल रही थी और बाहर कांग्रेसी और विधायक के समर्थक धरना और प्रदर्शन कर नारेबाजी कर रहे थे।