बनों समझदार, मतदाता सूची से जोड़ों आधार… 

 

Bokaro: किसी भी व्यक्ति की पहचान स्थापित करने और मौजूदा मतदाताओं के प्रमाणीकरण के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने आधार कार्ड को वोटर आईडी कार्ड से लिंक करने का अभियान शुरू किया है। जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से सोमवार को राम रुद्र प्लस टू विद्यालय चास व कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय चास में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं को मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023 के प्रति जागरूक किया गया। सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी कुमार कनिष्क व टीम ने छात्र-छात्राओं को मतदाता जागरूकता व मतदाता सूची में आधार नंबर जोड़ने के लिए जागरूक किया। इन्हें अपने अभिभावकों को प्रेरित करने के लिए कहा गया कि वह अपना आधार नंबर अपने वोटर आइडी कार्ड/ मतदाता सूची में जोड़ने के लिए अपने बूथ लेवल एजेंट (बीएलओ) से संपर्क करे। उपलब्ध प्रपत्र में अपना आधार नंबर दर्ज कर बीएलओ को दे। मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में अंकित करने के लिए चल रहें अभियान की भी जानकारी दी गई। छात्र छात्राओं को बताया गया कि जिनकी आयु 1 जनवरी 2023, 1 अप्रैल 2023, 1 जुलाई 2023 और 1 अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष होने वाली है, वह अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकते हैं। उन्हें अपने आसपास ऐसे लोगों, जिनका नाम मतदाता सूची में अब तक दर्ज नहीं है उन्हें भी प्रेरित कर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने की बात कहीं गई। सभी बीएलओ अपने मतदान केंद्रों में उपस्थित होकर इस कार्य को कर रहे हैं।टीम ने छात्र-छात्राओं को बनो समझदार, जोड़ों आधार… एवं कोई भी छूटे नहीं का नारा दिया। मौके पर जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी विवेक सुमन, विद्यालय की छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *