पूर्व सांसद रविन्द्र राय बोले—- हेमंत सरकार न किसान हित, न महिला हित और ना ही युवा हित में कर रही काम 

हेमंत सरकार हटाओ, झारखंड बचाओ आंदोलन के तहत जिला मुख्यालय पर भाजपाईयों ने किया जोरदार प्रदर्शन।

 

Bokaro: हेमंत सरकार हटाओ, झारखंड बचाओ आंदोलन के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष भरत यादव के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ता रैली के शक्ल में बोकारो हवाई अड्डा से चलकर जिला मुख्यालय पैदल मार्च पहुंचे। रैली के दौरान लोगों ने हेमन्त सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। मुख्यालय पर प्रदर्शन के बाद सभा का आयोजन किया गया। पूर्व सांसद रविन्द्र राय ने कहा कि किसान सम्मान निधि योजना को सरकार ने बन्द कर दी है, जिससे किसानों में काफी रोष है। हेमंत सरकार न किसान हित, न महिला हित, न ही युवा हित में कार्य कर रही है। राज्य में लूट, हत्या, अवैध खनन, भ्रष्टाचार व्याप्त है। केन्द्र सरकार की कई योजनाओं को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने कहा भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी हेमंत सरकार के प्रति जनाक्रोश व्याप्त है। सरकार भ्रष्टाचार में घिरते हुए देख कर लोक लुभावन घोषणा कर रही है। लोगों का ध्यान भटकाना और सहानुभूति बटोरना चाहती है। विधायक अमर बाउरी ने कहा कि जिला के तीन प्रखंड चास, चंदनकियारी व चन्द्रपुरा को सूखा प्रभावित क्षेत्र घोषित की सूची से बाहर करना कही न कही राजनैतिक द्वेष है। तीनो प्रखंडों के किसानों के साथ अन्याय किया गया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री से लेकर संतरी तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं। इसलिए ऐसी सरकार को उखाड फेकने में ही झारखंड की जनता का भला होगा।

रैली में ये हुए शामिल :

रैली में पूर्व मंत्री छत्रुराम महतो, योगेश्वर महतो बाटुल,पूर्व जिला अध्यक्ष प्रह्लाद वर्णवाल, रोहित

लाल सिंह, प्रह्लाद महतो, जगरनाथ राम, विनोद महतो, मुकुल ओझा, दिलीप श्रीवास्तव, कमलेश राय, अनिल स्वर्णकार, लीला देवी, संजय त्यागी, जयदेव राय, सुभाष महतो, जयनारायण मरांडी, अशोक कुमार पप्पू, इंद्र कुमार झा, माथुर मंडल, महेंद्र राय, अतानु, कुमार प्रमोद, ऋतुरानी सिंह, अर्चना सिंह, गिरिजा देवी, विनोद महतो, चितरंजन साहू, फटिक दास, रामलाल सोरेन, तारा साह, अध्यक्ष संजय सिंह, पन्नालाल कान्दू, अनिल सिंह, मनोज सिंह, पियुष आचार्या, विनय किशोर, हरीश सिंह, बैजनाथ लालू, टिंकू तापडिया, मनोज ठाकुर, संजय प्रसाद, राजीव चौबे, प्रदीप मांझी, पंकज शेखर, पंचानन महतो सहित भरी संख्या में लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *