पुण्यतिथि : पूर्व सांसद सह अलग राज्य के अग्रणी योद्धा स्व टेकलाल बाबू की मनाई गई 11 वीं पुण्यतिथि, जयनारायण ने कहा—उनके बताए मार्ग पर चलने की है जरूरत
BERMO : झारखंड मुक्ति मोर्चा बेरमो प्रखंड समिति की ओर से झारखंड अलग राज्य के अग्रणी क्रांतिकारी योद्धा पूर्व सांसद स्वर्गीय टेकलाल महतो की 11 वीं पुण्यतिथि यूनियन कार्यालय बोकारो थर्मल में मनाई गई। अध्यक्षता बेरमो प्रखंड अध्यक्ष संतोष महतो ने की। इस मौके पर सचिव जयनारायण महतो ने कहा कि स्वर्गीय टेकलाल महतो एक आदर्श पुरुष थे। उनके बताए हुए मार्ग पर सभी को चलने की जरूरत है। कार्यक्रम में मुख्य रुप से झामुमो के वरीय नेता अनिल अग्रवाल, केंद्रीय सदस्य झरीलाल हांसदा, बेरमो प्रखंड अध्यक्ष संतोष महतो, कोषाध्यक्ष सावना किस्कु, बेरमो प्रखंड उपाध्यक्ष मनीराम मुर्मु, मॉरिस पिंटू, धनेश्वर महतो, विष्णु गोस्वामी, जहरू उरांव, दिनेश शर्मा, गोविंद राम, रीतलाल महतो, पंचायत समिति सदस्य अख्तर अंसारी, भोला यादव, मोतीलाल, द्वारिका महतो, सोशल मीडिया प्रभारी मनीष कुमार चौधरी, महेश महतो, उमेश कुमार, तुलेश्वर महतो, जाफर अली, पूर्व मुखिया मुस्ताक अहमद, मोहम्मद जहीर आदि उपस्थित थे।