नेक काम: वृहद झारखण्ड जनाधिकार युवा मंच के जिलाध्यक्ष ने जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण
Saraikela: वृहद झारखण्ड जनाधिकार मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष बिरसा सोय के निर्देश पर देहुरीडीह गांव में सरायकेला खरसावां जिला युवा मंच के जिलाध्यक्ष बिरसा बंकिरा ने जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया। बंकिरा ने कहा कि मंच की ओर से समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक सेवा प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मानव जीवन का उद्देश्य है कि अपने मन, वचन और काया से औरों की मदद करना। हमेशा यह देखा गया है कि जो लोग दूसरों की मदद करते हैं, उन्हें कम तनाव रहता है, मानसिक शांति और आनंद का अनुभव होता है। वे अपनी आत्मा से ज़्यादा जुड़े हुए महसूस करते हैं, और उनका जीवन संतोषपूर्ण होता है। जबकि स्पर्धा से खुद को और दूसरों को तनाव रहता है। इस मौके पर खरसावां प्रखंड अध्यक्ष राजू मुंडा ने कहा सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी जनहित योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक निस्वार्थ भाव से पहुंचाने का निरंतर कोशिश किया जा रहा है। खरसावां प्रखंड में मंच की मजबूती धीरे धीरे बढ़ रही है। हर समाज के अच्छे लोग मंच से जुड़ रहे हैं। कार्यक्रम में खरसावां प्रखंड अध्यक्ष राजू मुंडा, सीनी गहराई, कोड़ा बनसिंह, पगला जमुदा, संती पुर्ती, गंगी जमुदा, आलोमुनि सरदार, जांबी बनरा, रेबोती रेवी महतो, उषा महतो सहित अन्य उपस्थित थे।