नहीं रहे पूर्व मंत्री समरेश
Bokaro: पूर्व विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री समरेश सिंह अब इस दुनिया में नहीं रहें। गुरुवार को सेक्टर चार स्थित आवास पर निधन हो गया। पांच बार बोकारो का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं समरेश सिंह पिछले कई दिनों से गंभीर रूप से बीमार थे। जिनका इलाज रांची मेदांता में चल रहा था। दो दिन पहले मेदांता से उन्हें बोकारो लाया गया था। गुरुवार को उन्होंने अपने आवास पर अंतिम सांस ली।