डॉ इरफान मामले के मुख्य आरोपी समेत दो अपराधी गिरफ्तार, दहशत फैला कर कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी मंशा
Bokaro: बोकारो के बहुचर्चित डॉ इरफान मामले में रविवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी डीएसपी कुलदीप कुमार ने सोमवार सिटी थाने में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शहर में दहशत फैलाने को लेकर अपराधियों ने डॉक्टर इरफान पर हमला किया था। अपराधियों की मंशा दहशत फैला कर व्यवसायियों से रंगदारी वसूलने की थी। इस मामले में कुल छह अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें पहले ही चार अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज जा चुका है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो पिस्टल, 16 जिंदा कारतूस, बुलेट, मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद किया है। दो अपराधी पिछले एक माह से फरार चल रहे थे। अपराधियों की मंशा दहशत फैला कर व्यवसायियों से रंगदारी वसूलने की थी। मगर पुलिस की तत्परता के कारण अपराधी अपने मंशा में सफल नहीं हो पाये। बताते चलें कि पुलिस ने रविवार को जैनामोड़ स्थित एक निजी होटल से दो अंतरराज्यीय अपराधी को गिरफ्तार किया था। दोनों अपराधी बिहार के जमुई जिले के रहने वाले हैं। दोनों अपराधी होटल के कमरे में पश्चिम बंगाल से आयी दो लड़कियों के साथ रंगे हाथ पकड़े गये हैं। होटल से बरामद दोनों लड़कियां पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। जिनमें से एक लड़की पुलिस को चकमा देकर भाग निकली।