झामुमो का कई लोगों ने थामा दामन
बोकारो जिले के गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद व झारखंड मुक्ति मोर्चा पर विश्वास जताते हुए तुलबुल पंचायत के उप मुखिया नरेश साव के नेतृत्व में कई लोगों ने रविवार को झामुमो का दामन थामा। पार्टी में शामिल होने वालों में वार्ड सदस्य बैजनाथ प्रजापति, राजेश पासवान, जितेंद्र प्रजापति, टुनटुन साव, उपेंद्र प्रजापति व रोहित कुमार शामिल हैं। पूर्व विधायक महतो ने सबको पार्टी का वस्त्र पट पहनाकर स्वागत किया। कहा कि इनके आने से झामुमो और मजबूत बनेगा।