जदयू के प्रदेश मॉनिटरिंग कमेटी में अशोक चौधरी शामिल, पार्टी को मिलेगा बल
रांची में जनता दल यू के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक प्रदेश अध्यक्ष सांसद खीरू महतो की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई। जिसमें संगठन विस्तारीकरण, राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का आगमन, सदस्यता अभियान आदि पर चर्चा की गई। संगठन विस्तारीकरण, सशक्तिकरण, पार्टी कार्यक्रम आदि को सफल बनाने के लिए राज्य स्तरीय एक पांच सदस्यीय मॉनिटरिंग कमेटी बनाई गई, जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक चौधरी, प्रोफेसर जमील अख्तर, त्रिवेणी वर्मा, अभय कुशवाहा, संजय ठाकुर को शामिल किया गया। पार्टी के कुमार, मुबारक अंसारी, पानु महतो, सुभाष महतो, नेपाल महतो, राजेंद्र पटेल, संतोष महतो, बीरेंद्र शर्मा, जितेंद्र राय, बाल्मीकि सिंह, योगेंद्र केवट, कन्हैया यादव, प्रेम यादव, नारायण कश्यप , चुम्मन खान, नूर आलम, अशोक राय, जनार्दन चौधरी, राज किशोर गोप, उदय कुमार ने इस पर खुशी का इजहार करते हुए कहा है कि श्री चौधरी को मॉनिटरिंग कमेटी में शामिल किए जाने से पार्टी निश्चित रूप से मजबूत होगी।