गांव से शहर तक जश्न : झारखंड में 1932 के खतियान आधारित स्थानीय नीति व 27% ओबीसी आरक्षण लागू करने के प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही गांव से लेकर शहर तक जश्न का माहौल, शिक्षा मंत्री जगरनाथ ने कहा —-हेमंत सरकार कथनी नहीं, करनी पर रखती है विश्वास
झारखंड सरकार के कैबिनेट में 1932 के खतियान आधारित स्थानीय नीति व राज्य में ओबीसी, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति का कुल आरक्षण 77 प्रतिशत हो जाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही गांव से लेकर शहर तक लोगों में जश्न का माहौल है। गुरुवार को जगह-जगह जुलूस निकालें गये।
शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो रांची से बोकारो आने के क्रम में पेटरवार, कसमार, गोमिया सहित अन्य प्रखंडों के झामुमो कार्यकर्त्ता ने शिक्षा मंत्री का भव्य स्वागत किया। बैंड बाजा, झूमर दल गीत के साथ स्वागत किया गया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि खतियान आधारित स्थानीय नीति और पिछड़े वर्गों का 27 प्रतिशत आरक्षण की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी कर सरकार ने इतिहास बनायी है। महतो ने कहा कि खतियान आधारित स्थानीय नीति की लड़ाई मेरा राजनीतिक जीवन का अहम हिस्सा रहा है। गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद ने कहा हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार ने कई ऐतिहासिक कार्य किया है।
काफिले में ये थे शामिल :
इस मौके पर पूर्व विधायक बबीता देवी, झामुमो के जिलाध्यक्ष हीरा लाल मांझी, उपाध्यक्ष मनोहर मुर्मू, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष मुकेश कुमार महतो, झामुमो पेटरवार प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा महतो, कसमार प्रखंड अध्यक्ष दिलीप कुमार हेम्ब्रम, प्रकाश महतो, गंगाधर महतो, महानंद मुर्मू, कोलेश्वर सोरेन, शौकत अंसारी, कार्तिक मांझी, हसनुल अंसारी, मंसूर आलम, कपिल महतो, गोमिया प्रखंड अध्यक्ष लुदु मांझी, मुकेश महतो, प्रकाश महतो, बंटी उरांव, सिकंदर कपरदार, गिरीधारी महतो, शेरे आलम, सोनू, मिथलेश महाराज, कपिल महतो सहित सैकडों समर्थक उपस्थित थे।
निकाला विजय जुलूस :
इस खुशी में जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी के नेतृत्व में आईटीआई मोड से नया मोड़ भगवान बिरसा मुंडा चौक तक विजय जुलूस निकाला गया। कार्यक्रम में जिला सचिव जय नारायण महतो, कोषाध्यक्ष अशोक मुर्मू, केंद्रीय सदस्य मंटू यादव, बीके चौधरी, हसन, चंदू सिंह मुंडा, जिला मीडिया प्रभारी कन्हैया सिंह, जिला संगठन सचिव महेश मुंडा, कलाम अंसारी, विजय रजवार, मनोज हेंब्रोम, दीनू पांडे, अजय हेंब्रोम, सृष्टि देवी, अंजलि सोरेन, राजकुमार सोरेन, किशोर, सुरेंद्र हेमरोम, बबलू खान सहित अन्य शामिल थे।