ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन का एक दिवसीय सम्मेलन सम्पन्न, संगठित जन आंदोलन ही होगा मुक्ति का मार्ग, संगठन का प्रखंड अध्यक्ष बने बिनोद
Kasmar : कसमार प्रखंड के सिंहपुर पंचायत भवन में रविवार को ऑल इंडिया खेत मजदूर संगठन का एक दिवसीय सम्मेलन सम्पन्न हुआ। अध्यक्षता पंसस बिनोद कुमार महतो व संचालन सागर कुमार ने किया। सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष राम लाल महतो व प्रदेश महासचिव विमल दास उपस्थित थे। प्रदेश अध्यक्ष ने केन्द्र सरकार सभी कृषि उत्पादित फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी दर्जा देने, बिजली बिल 2021 को रद्द करने, सुखाड़ राहत के लिए अविलम्ब कारगार कदम उठाने, धान क्रय प्रक्रिया को सरल कारगार और समय पर मूल्य का भुगतान करने, सभी किसानों का कृषि ऋण माफी समेत जरुरतमंद किसानों को ब्याज मुक्त ऋण देने, किसानों का जमीन म्यूटेशन ऑनलाइन सही तरीके से पंचायत सचिवालय में करने, सभी सरकारी व गैर सरकारी जमीन पर नया तलाब का निर्माण तथा मरम्मत के आलावे लिफ्ट इरिगेशन की व्यवस्था करने, सस्ते दर पर 24 घंटा बिजली कि आपूर्ति करने, मनमानी बिजली बिल कि वसूली बन्द करते हुए आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं पर लगाये गए GST अविलम्ब वापस लेने सहित अन्य मांगे की। प्रदेश महासचिव विमल दास ने कहा कि आज केन्द्र सरकार के जन विरोधी नीतियों के तहत प्रशासनिक सेवाओं के संगठन को भी नहीं बक्सा जा रहा है। जिससे प्रशासनिक अधिकारी सिर्फ अपनी सेवा काल गुजार रहे हैं। जनताओं के बुनियादी समस्याएं और उनके मौलिक अधिकार से कोई लेना देना नही रहा है। सर्वसम्मति से प्रखंड कमेटी का गठन किया गया। बिनोद कुमार महतो अध्यक्ष, सीमा देवी व मानू राम महतो उपाध्यक्ष, सागर प्रसाद महतो सचिव, महावीर महतो कोषाध्यक्ष, अशोक कुमार महतो, अजीत कुमार महतो, फलहारी महतो, हरिहर महतो, वनमाली महतो, रमेश कुमार मुण्डा, सुरेश कुमार महतो, ठालेश्वर महतो को सदस्य बनाया गया। मौके पर कुमुद महतो जगन्नाथ रजवार, सोमा देवी, अशोक कुमार महतो, बनमाली महतो, हरिहर महतो, फटिक चन्द्र महतो, आरएस शर्मा, ढालेश्वर महतो , अजीत कुमार महतो, मनु राम महतो, शंकर कुमार घाँसी, सुरेश कुमार महतो, हरिपद महतो, सुरेन्द्र प्रसाद ठाकुर, शक्ति कुमार साव, मनोज कुमार महतो, रमेश कुमार मुण्डा, कुमेश्वर मुर्मू, फल्हारी महतो सहित अन्य शामिल थे।
