आह्वान : भारत जोड़ो अभियान व 4 सितंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाले महाधरना को सफल बनाने को ले युवा कांग्रेस नेताओं ने की मंथन

बोकारो नगर के सेक्टर वन स्थित सर्किट हाउस में बोकारो जिला युवा कांग्रेस कार्यकारिणी की मंगलवार को हुई बैठक में भारत जोड़ो अभियान को सफल बनाने और 4 सितंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाले महाधरना को सफल बनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया।

इस मौके पर प्रदेश के युवा अध्यक्ष अभिजीत राज उपस्थित थे। युवाओं का हौसला अफजाई करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा झारखंड प्रदेश से ज्यादा से ज्यादा युवा दिल्ली में अपनी भागीदारी निभाएं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिलावार बैठक की जा रही है। सोशल मीडिया के माध्यम से भारत जोड़ो अभियान को जन-जन तक पहुंचाया जाए। बैठक की अध्यक्षता बोकारो जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रफीक अंसारी ने की। मौके पर जिला के प्रभारी कुमार रोशन, प्रदेश उपाध्यक्ष निशा भगत, प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार, बोकारो जिला उपाध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष, जिला महासचिव, प्रखंड अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष समेत युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *