आक्रोश : महिला विकास मंच के वीणा ने अंकिता हत्याकांड पर कहा—दोषियों को फांसी की सजा देनी चाहिए, दो को फांसी देने 20 सुधरेंगे
महिला विकास मंच के राष्ट्रीय संरक्षक वीणा मानवी ने दुमका के अंकिता हत्याकांड पर आक्रोश जताते हुए कहा कि कोर्ट को स्पीडी ट्रायल करके दोषियों को फांसी की सजा देनी चाहिए। दो को फांसी देने से 20 सुधरेंगे।श्रीमती मानवी रविवार को सेक्टर 1 सिटी पार्क स्थित होटल डोफोडिल में महिला विकास मंच, बोकारो की ओर से आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने आई थी। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड में आए दिन महिला उत्पीड़न और बलात्कार की घटनाएं सुनने को आ रही है। हिंदू मुस्लिम को लेकर भी बहस छिड़ी हुई है। अपराधी का कोई धर्म नहीं होता है इसलिए अपराधी को हिंदू-मुस्लिम के चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए। समिति छह राज्यों में उत्पीड़न के मामलों में महिलाओं और पुरुषों को न्याय दिलवाने का काम कर रही है। कहा कि पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं को भी मर्यादित रहने की जरूरत है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुणिमा ने कहा कि समिति महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्तिकरण बनाने की दिशा में भी काम करती है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी कल्चर को अपनाना बुरा नहीं है, लेकिन भारतीय संस्कृति और सभ्यता का ख्याल रखना जरूरी है। कार्यक्रम के दौरान जिले के सभी पदाधिकारियों व संस्था के सदस्यों को पगड़ी व माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष फहीमा खातून सहित अन्य मौजूद थी।
नवगठित कमेटी को दिलाई शपथ :
समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुणिमा नवगठित कमेटी के सदस्यों को शपथ दिलाई। इनमें मुख्य रूप से संयोजक तारणी कुमार जायसवाल, अध्यक्ष विजेता शेखर, रानी जायसवाल, अनिल कुमार, रागिनी देवी, मीना कुमारी, सोनिया बनर्जी, दीपमाला कुमारी, पुष्पा देवी, माया देवी, अमिता कुमारी, मीरा कुमारी, पूनम कुमारी व शोभा देवी शामिल रहे।