सुरक्षा बलों ने अमलो रेलवे साइडिंग में चलाया छापामारी अभियान, कोयला व चार ट्रैक्टर किया जब्त
Bermo : सोमवार को रेलवे साईडिंग अमलो के पीपल धोडा़ में हुई सीआईएसफ और सीसीएल के संयुक्त छापेमारी में 3.610 टन कच्चा व अवैध कोयला व 4 ट्रैक्टर जब्त किए गए। कच्चा कोयला को कांटा कर क्रेसर में गिराया गया और पोडा़ कोयला को लेडीज क्लब में गिराया गया। इस छापेमारी दल का नेतृत्व कर रहे क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी सीताराम युइके, सुरक्षा प्रभारी उमाशंकर महतो, जगरनाथ साव, कन्हैया तिवारी अनाम वारिस, मानिक दिगार, भोला मिश्रा, जितेंद्र रजक गौतम, लेडीज होम गार्ड, सरिता टोपनो, सीआईएसफ, दीपुल कुमार, एमके यादव, रेशम सहित अन्य शामिल थे।
