सीजीएम मनोज ने कहा—-निर्भीक होकर महिला अपनी बातों को समाज के समक्ष रखें
•महिलाओं की समाज में बढ़ी है भागीदारी
•अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं को किया सम्मानित
न्यूज़ इंप्रेशन, संवाददाता
Bokaro : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला प्रशासन, बीएसएल सहित कई कार्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को सम्मानित किया गया। बीएसएल के सुरक्षा विभाग में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। अध्यक्षता टीए गफ्फार अहमद ने की। इस मौके पर महिला होमगार्ड जवानों ने केक काटकर किया शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा विभाग-सीजीएम) मनोज कुमार, रविंद्र कुमार सिंह, होमगार्ड कंपनी कंमाडर माजिद आलम समेत अन्य अधिकारीगण शामिल थे। स्वागत भाषण वरीय प्रबंधक (सुरक्षा) शैलेश कुमार श्रीवास्तव ने दिया। वहीं, सीजीएम श्री कुमार ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के महत्व को देश ने स्वीकार किया है, आज कई महत्वपूर्ण पदों पर महिलाएं अपनी सेवाएं दे रही हैं। झारखंड की पूर्व राज्यपाल आज देश की राष्ट्रपति महिला हैं, जिसे महिला सशक्तिकरण के तौर पर देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि महिलाएं जब अपना निर्णय स्वयं ले सकें, तभी महिलाएं सही मायने में सशक्त मानी जायेंगी। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे निर्भीक होकर अपनी बातों और अपने विचारों को समाज के समक्ष रखें। वहीं, कंपनी कंमाडर माजिद ने कहा कि निश्चित रुप से महिलाओं की समाज में भागीदारी बढ़ी है। परंतु समाज में अब भी महिलाओं के प्रति सोच में बदलाव की काफी गुंजाइश है।
महिलाओं के सशक्तिकरण से समाज होगा मजबूत
महिला होमगार्ड धर्मशीला कुमारी ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण से समाज मजबूत होगा। आज, पहले की तुलना में महिला आत्मनिर्भर व सक्षम हैं। खुद को समाज में एक सशक्तिशाली शक्ति की तरह स्थापित की है। अंत में सीजीएम ने सभी महिला जवान को उपहार देकर सम्मानित किया। मौके पर चिंता, रॉजी, शिखा, रेखा, पूजा, मुन्नी, अंजली, गुड़िया, शिवानी, बिंदु, सुनीता, ललीता राजलक्ष्मी, सीता सहित अन्य मौजूद थे।