भाजपा हरला मंडल अध्यक्ष ने किया कंबल वितरण
Bokaro: भाजपा हरला मंडल कार्यालय में हरला मंडल के अध्यक्ष विनय किशोर के नेतृत्व में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया। इस मौके पर धनबाद सांसद पशुपतिनाथ सिंह मौजूद थे। सांसद के हाथों कंबल बांटा गया। सांसद ने हरला मंडल के अध्यक्ष के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मानवता की सेवा सबसे बड़ा धर्म है।हरला मंडल अध्यक्ष ने कहा कि आगे भी यह काम जारी रहेगा। इस मौके पर अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।