पूर्व सांसद रविंद्र पांडे बोले—-झारखंड में सरकार के संरक्षण में कोयला, बालू, पत्थर सहित अन्य खनिज पदार्थो की मची है लूट
भाजपा ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बेरमो प्रखंड कार्यालय के समीप विशाल जनप्रदर्शन।
Bermo: झारखंड राज्य में सरकार के संरक्षण में कोयला, बालू, पत्थर सहित अन्य खनिज पदार्थो की लूट मची है। ये बातें पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय ने कही। श्री पांडे बोकारो जिले के बेरमो प्रखंड कार्यालय के समीप भाजपा की ओर से हेमंत हटाओ-झारखंड बचाओ, सरकार के भष्टाचार तुष्टीकरण और वादा खिलाफी नीति के विरूद्ध आयोजित विशाल जन प्रदर्शन को संबोधित कर रहे थें। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही राज्य के दलाल, भ्रष्टाचारी और जमीन लुटरे नहीं बख्शे जाएंगे। निर्माण कार्य के लिए नहीं मिल रहा है बालू। राज्य का बालू, कोयला, पत्थर अवैध खनन करके बाहर के राज्यो में भेजा जा रहा है। यहां के स्थानीय गरीब निवासियों को प्रधानमंत्री आवास बनाने तक के लिए भी बालू नहीं मिल रहा है। अगर वे ट्रैक्टर से बालू लाते भी हैं तो पुलिस उन्हें पकड़ रही है। अब हमें बालू के लिए पैसा लेकर थाने जाना होगा और बालू की खरीदारी करनी होगी।
खतियानी जमीन भी राज्य में लूटी जा रही है: उन्होंने कहा कि अब तो यह भी देखने को मिल रहा है कि खातियानी जमीन को भी ये दलाल और बिचौलिये लूट रहे हैं और सरकारी अधिकारियों के मिली-भगत से अपने नाम पर गलत तरीके से दाखिल खारिज करवा रहे हैं। भाजपा हेमंत सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ जो आंदोलन चला रही है, उससे वर्तमान सरकार पूरी तरह से भयभीत है। राज्य के मुख्यमंत्री, मंत्री और अन्य नेता बौखलाहट में अनाप-शनाप बक रहे हैं। पार्टी का यह चरणबद्ध आंदोलन चलता रहेगा। फुसरो नगर परिषद के विकास कार्यों में लूट मची है, इसकी जांच होनी चाहिए। कहा कि राज्य में आयकर विभाग द्वारा लगातार दो दिन दो विधायक और कोयला व्यापारी के यहां छापेमारी की गई।
इन्होंने किया संबोधित:
कार्यक्रम को पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल, जिलाध्यक्ष भरत यादव, पूर्व 20 सूत्री जिला अध्यक्ष लक्ष्मण नायक, जिला महिला मोर्चा के अध्यक्ष गिरिजा देवी, उपाध्यक्ष अर्चना सिंह ,कार्यक्रम प्रभारी रोहित लाल सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवी दास,विनय सिंह, जगरनाथ राम, विनोद कुमार ,ओमप्रकाश सिंह, मनोज ठाकुर आदि ने संबोधित किया। घारना प्रदर्शन के बाद बीडीओ को मांग पत्र सौंपा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता फुसरो मंडल अध्यक्ष रामकिंकर पांडेय और संचालन बेरमो प्रखंड अध्यक्ष संजय प्रसाद ने किया। मौके पर निवर्तमान अध्यक्ष भाई प्रमोद सिंह, महामंत्री दिनेश सिंह, श्रीकांत यादव, बिणा देवी, शिवलाल रवि, सूरजमल नायक, कमलेश महतो, भैरव महतो, ईश्वर प्रजापति, अशोक मिश्रा, संजय सिंह ,मनोज तिवारी, रमेश स्वर्णकार, नवल किशोर सिंह, दिनेश यादव, सुखदेव तुरी,मदन खुराना, प्राण गिरी, शनि सिंह, पुष्पा देवी, चदन राम, लालमोहन महतो,टीना सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।