पहला : पूर्व विधायक योगेंद्र के पहल के बाद तामिलनाडु में फंसी सात बेटियों की हुई घर वापसी, लड़कियों ने कहा—कंपनी के लोग करते थे बुरा बर्तावा
Bermo: गोमिया क्षेत्र के पूर्व विधायक सह राज्य समन्वय समिति सदस्य योगेंद्र प्रसाद के अथक प्रयास के बाद तामिलनाडु में फंसी झारखंड राज्य के बोकारो जिला के महुआटांड़, कंझकीरो क्षेत्र की सात बेटियों की घर वापसी हुई है। बेटियों की घर वापसी होने के बाद शनिवार को पूर्व विधायक योगेन्द्र प्रसाद गोमिया प्रखण्ड अन्तर्गत गांगपुर गांव पहुंच, सुनीता कुमारी के घर पहुंचे इस दौरान उनके साथ अन्य पांच लड़कियां भी साथ में थी। यहां पूर्व विधायक ने सभी बेटियों व उनके परिजनों से भेंट किया और उनकी आपबीती भी सुनी। लड़कियों ने बताया कि उनके साथ में केपीआर कंपनी के लोग बुरा बर्तावा करते थे, तय समय से अधिक काम करवाते थे। काम के दौरान ज्यादा टॉर्चर करते थे।घटिया खाना दिया जाता था। घरवालों से भी बात नहीं करने और शिकायत नहीं करने के लिए भी दबाव बनाया जाता था। बेटियों ने कंपनी पर ट्रेन छूट जाने बाद स्टेशन पहुंचाने का आरोप भी लगाया। जहां से जैसे- तैसे वे लोग जब विजयनगर पहुंचे तो झारखंड श्रमविभाग के लोगों ने संपर्क किया और फिर हमलोग पुनः घर पहुंचे। लड़कियों ने कहा कि पूर्व विधायक लगातार हमसे संपर्क और हाल चाल लेते रहे। बेटियों की व्यथा सुनने के बाद पूर्व विधायक ने मौजूद विनायका स्किल सेंटर मैनेजर को जमकर फ़ट कार लगाई तथा सीएम से शिकायत करने और धोखाधड़ी करने को लेकर कानूनी कार्रवाई कराने की भी चेतावनी दी। इसी दौरान सुनीता कुमारी की हालत बिगड़ गई। मौके पर ही पूर्व विधायक ने सुनीता कुमारी के साथ सभी लड़कियों को अपनी गाड़ी से बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया और स्किलड कंपनी के मैनेजर को संबंधित निर्देश दिया। बता दें कि तेनुघाट में संचालित दीन दयाल कौशल केन्द्र विनायका फंडामेंटल रिसर्च एंड एजु -केशन सोसायटी प्रबन्धन द्वारा तीन महीने पहले दर्जनों बेटियों को रोजगार दिलाने को लेकर तमिलनाडु ले जाया गया था, लेकिन अब उन्हें आने नहीं दिया जारहा था साथ मे मोबाइल भी जब्त कर लिया गया था का मामला अभि भावकों द्वारा प्राप्त लिखित शिकायत पर पूर्व विधायक ने इस मामलेपर गम्भीरता से लेते हुए भारी नाराजगी जताई और तेनुघाट पहुंच मामले को जानकारी लेते हुए कौशल केंद्र के अधिकारी को अविलंब बच्चियों की घर वापसी सुनिश्चित कराने को कहा था।मौके पर पूर्व मुखिया संजय साव,पंसस मदन महतो,पूर्व प्रमुख गिरधारी महतो, सुभाष हांसदा,बिनोद हांसदा,अजीतकुमार,अरुण महतो,धर्मनाथ साव, सुनील बेसरा, इंद्रजीत मांझी,रथु तुरी,सोहन हेम्ब्रम, लुदु घटवार,अशोक महतो,धुमा मंझी,जोतिष महतो, नरेश तुरी, जगदीश तुरी संजय साव समेत सैंकड़ों ग्रामीण लोग उपस्थित थे।
