पंस की बैठक में उठा दांतू मध्य विद्यालय में घटिया किस्म के बिस्किट व खाद्य तेल के उपयोग का उठा मामला 

Kasmar : कसमार प्रखंड पंचायत समिति की मासिक बैठक शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय सभागार में प्रमुख नियोती कुमारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सिंहपुर पंसस बिनोद महतो ने सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना में आवेदन लेने पर पैसे लेने का मामला उठाया। बीडीओ ने इसके लिए पीड़ित से लिखित शिकायत की मांग की। वहीं दांतू पंचायत समिति सदस्य नागेंद्र कुमार ने दांतू मध्य विद्यालय में एमडीएम में घटिया किस्म के बिस्किट व खाद्य तेल का उपयोग करने का मामला उठाया। बीइइओ घनश्याम साहू ने मामले की जांच कर संबंधित कर्मियों को चेतावनी देते हुए उच्च गुणवत्ता के खाद्य सामग्री का उपयोग करने का निर्देश दिया। बीपीएम राकेश कुमार ने मनरेगा के तहत बिरसा ग्राम हरित योजना के तहत 10 एकड़ भूमि में आमबागवानी की जानकारी दी। आपूर्ति विभाग के किशोर कांत ने नये राशनकार्ड व राशनकार्ड में नाम जोड़ने, भूमि दाखिल- खारिज आदि की जानकारी दी। महिला एसएचजी, मध्यान्ह भोजन योजना, पोषाक वितरण, छात्रवृत्ति, सावित्रीबाई फुले बालिका समृद्धि योजना, मुख्य मंत्री रोजगार सृजन योजना, संबंधी जानकारी दी गई। बैठक में ज्योत्स्ना झा, नगेन्द्र कुमार, पुनम मरांडी, रवि कुमार, बिनोद महतो, दिलीप महतो, मंजू देवी, वर्षा देवी, अंजू देवी, इंद्रजीत पांडेय, हेमंती देवी, मौ भट्टाचार्य, जगेश्वर मुर्मू मुखिया चंद्रशेखर नायक, गीता देवी सहकारिता पदाधिकारी जीतेंद्र भगत, बीइईओ घनश्याम साहू, मनरेगा बीपीएम राकेश कुमार, महिला पर्यवेक्षिका संयुक्ता कुमारी, जेएसएलपीएस बीपीएम संजीव कश्यप, पंचायत सचिव शांति राम मोदी, कालीपद शर्मा, प्रदीप यादव, सांख्यिकी अधिकारी राजेंद्र गुप्ता, आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *