नवनियुक्त प्रदेश प्रतिनिधि व प्रखंड अध्यक्षों का किया स्वागत, जोनल कोऑर्डिनेटर अशोक ने कहा —क्षेत्रों में भारत जोड़ो यात्रा निकाल, दें अमन चैन व भाईचारा का संदेश 

BOKARO : सेक्टर चार स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को नवनियुक्त प्रदेश प्रतिनिधि व प्रखंड अध्यक्षों को माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि जोनल कोऑर्डिनेटर अशोक चौधरी, जिलाध्यक्ष मंजूर अंसारी मौजूद थे। श्री चौधरी ने कहा कि इनके नेतृत्व में बूथ स्तर से लेकर पंचायत व प्रखंड स्तर पर कांग्रेस पार्टी मजबूत बनेगी। वर्तमान में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा में कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल मार्च कर देश में अमन चैन भाईचारा का संदेश देने का काम कर रहे हैं। आप अपने-अपने क्षेत्रों में भारत जोड़ो यात्रा निकालें और अमन चैन भाईचारा का संदेश जन जन तक पहुंचाने का काम करें। जिलाध्यक्ष मंजूर अंसारी ने कहा कि नवनियुक्त प्रदेश प्रतिनिधि प्रखंड अध्यक्ष सभी ऊर्जावान कर्मठ एवं जुझारू हैं। इनके लगन और मेहनत से पार्टी मजबूत बनकर उभरेगी, जिसका परिणाम आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा। नवनियुक्त प्रदेश प्रतिनिधि मंजूर अंसारी, साधु शरण गोप, जवाहरलाल महथा, मनोज कुमार, मोहम्मद इसराफिल अंसारी, खुर्शीद आलम, अजंता कुमारी सामंत, नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष मुख्तार अंसारी, गौरव राय, तुलसी महतो, शंकर महतो, अशोक मंडल, रमेश महाराज, शब्बीर अंसारी, छेदी नोनिया, प्रभु दयाल सिंह, पंकज पांडे, जलेश्वर दास, मोहम्मद इमरान अंसारी, देवाशीष मंडल, अशोक मिश्रा, अजीत सिंह चौधरी, बिरंची महथा, अयूब अंसारी, अरविंद ठाकुर, आशा देवी, पम्मी सिंह, कन्हैया पांडे, नागेंद्र चौधरी, फजले ईमाम, अब्दुल बारीक, एके सुलतान, मंजूर आलम, गुड्डू मुखिया, कासिम काजी, तापस ओझा, भानु गोप, गोपी कुमार मुर्मू शामिल थे।

2 thoughts on “नवनियुक्त प्रदेश प्रतिनिधि व प्रखंड अध्यक्षों का किया स्वागत, जोनल कोऑर्डिनेटर अशोक ने कहा —क्षेत्रों में भारत जोड़ो यात्रा निकाल, दें अमन चैन व भाईचारा का संदेश 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *