जीपीडीपी को लेकर ग्राम सभा में योजनाओं का चयन, ग्राम स्वरोजगार के पोर्टल पर किया जाएगा अपलोड
Kasmar : कसमार प्रखंड के दुर्गापुर पंचायत अंतर्गत रांगामाटी गांव में बुधवार सबकी योजना सबका विकास 2022 के वार्षिक योजना तैयार करने के लिए ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता मुखिया अमरेश कुमार महतो ने की। इस दौरान ग्रामीणों ने सिंचाई, पेयजल के लिए कूप निर्माण, सड़क, नाली, यात्री शेड, स्नान घाट, चबुतरा निर्माण, गाय, बकरी, एवं मुर्गी पालन शेड, दीदी बाड़ी आदि ज़रूरत के अनुसार योजनाओं का प्रस्ताव दिया। मुखिया ने कहा कि सबकी योजना सबका विकास के तहत साल भर की योजनाओं का चयन कर ई-ग्राम स्वरोजगार के पोर्टल पर अपलोड किया जायेगा। उसके बाद योजनाओं की स्वीकृति दी जायेगी। मौके पर उप मुखिया पंचानन महतो, वार्ड सदस्य कुंती देवी, संजू देवी, विनिता देवी, महिला सदस्य मंजू देवी, ईमल देवी, मालती देवी, बेली देवी, समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे।
