जयंती : महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की मनाई जयंती, किया ग्राम सभा का आयोजन 

BOKARO : बोकारो जिले के नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट अंतर्गत रविवार को पलामू पंचायत सचिवालय में 2 अक्टूबर गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा की अध्यक्षता पलामू पंचायत की मुखिया जलेश्वरी देवी ने की। इस मौके उप प्रमुख हरी लाल महतो, बीस सूत्री अध्यक्ष बृजलाल हांसदा, उप मुखिया पवन कुमार हांसदा, पंचायत समिति सदस्य गोविंद किस्कू और रोजगार सेवक धर्मवीर कुमार के ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व प्रधानमंत्री स्व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। उपप्रमुख ने कहा जनहित में केंद्र व राज्य सरकार की ओर से जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। इस मौके पर सुजित कुमार सिंह, महेंद्र महतो, लाल मोहम्मद अंसारी, टेकलाल महतो, चोलेशवर महतो, कन्हाई महतो, अस्नूल अंसारी, पंकज मरांडी, गोवर्धन करमाली, रघुनाथ रविदास, समाज सेवी मदन हेंब्रम, दिनेश कुमार महतो, नकुल महतो, जलेश्वर महतो, सुरेश कुमार, दिलीप तुरी, महादेव तुरी, आनंद मुंडा, गुलाम, इरफान अंसारी, लखन हांसदा, अनिता कुमारी, अंवा देवी, पार्वती देवी, ललिता देवी, पंकज मरांडी, दिनेश मुर्मू, सुनीता कुमारी, बसंती देवी सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *